ETV Bharat / state

CGBSE 12TH टॉपर जिज्ञासु वर्मा, "पढ़ाई का कोई घंटा फिक्स नहीं, पापा की किराना दुकान में भी बैठा, उम्मीद से ज्यादा बना पर्सेंट"

बलौदाबाजार के पलारी का रहने वाले जिज्ञासु वर्मा ने कक्षा 12वीं में पूरे राज्य में 98.6% अंक के साथ फर्स्ट रैंक हासिल की.

CGBSE 12TH RESULT
जिज्ञासु वर्मा (ETV Bharat Chhattisgarh)
author img

By ETV Bharat Chhattisgarh Team

Published : May 1, 2026 at 2:52 PM IST

|

Updated : May 1, 2026 at 2:59 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

रायपुर: छत्तीसगढ़ 12वीं बोर्ड के फर्स्ट टॉपर जिज्ञासु वर्मा से ETV भारत ने बात की. टॉपर बच्चे ने बताया कि कैसे उसने 12वीं बोर्ड की तैयारी की. आगे वह क्या करना चाहता है और स्टेट फर्स्ट आकर कैसा लगा. जिज्ञासु ने सरस्वती शिशु मंदिर से पढ़ाई की. जिज्ञासु वर्मा के पिता का नाम नरेंद्र वर्मा है और उनकी एक किराने की दुकान है. माता का नाम महेश्वरी वर्मा है, जो सुकदा गांव में प्राथमिक स्कूल में प्रधान पाठक हैं.

सवाल: पूरे राज्य में टॉप टेन में पहले स्थान पर आने पर आपको कैसा लग रहा है ?

जवाब: मेरा रिजल्ट देखने के बाद मुझे काफी अच्छा लगा और मैं बहुत खुश हुआ. छत्तीसगढ़ में पहले स्थान पर आऊंगा इस तरह से नहीं सोचा था. केवल यही सोचा था कि मेरा परसेंट 95 प्लस होगा. लेकिन उम्मीद से ज्यादा परसेंट बने हैं.

CGBSE 12TH RESULT
जिज्ञासु वर्मा अपने माता पिता के साथ (ETV Bharat Chhattisgarh)

सवाल: टॉप 10 में पहले स्थान पर 98.60 प्रतिशत लाने के लिए कितने घंटे पढ़ाई की ?

जवाब: मेरी पढ़ाई का कोई घंटा फिक्स नहीं था. जब भी मुझे टाइम मिलता था मैं पढ़ाई कर लेता था. घर के छोटे मोटे काम करने के साथ ही कभी कभी पापा के किराना दुकान में भी बैठ जाया करता था.

सवाल: कक्षा 12वीं में आपने किस विषय को लेकर पढ़ाई की ? कौन सा विषय कठिन लगता था

जवाब: कक्षा 12वीं मैंने मैथ्स से लेकर पढ़ाई की थी. गणित विषय का कोचिंग लिया और स्कूल में भी अच्छी पढ़ाई होती थी तो उतना ज्यादा टफ नहीं लगा. पूरी मेहनत में माता पिता और स्कूल टीचर्स का सहयोग और मार्गदर्शन मिलता रहा. मेरा भाई भी बीच-बीच में मुझे मार्गदर्शन देता रहता था. जब कभी स्कूल नहीं जाता तो दोस्तों से पूरा सहयोग मिलता.

सवाल: कक्षा 12वीं पास करने के बाद आगे क्या करना चाहते हो और क्या सोचे हो ?

जवाब: आगे मैं इंजीनियरिंग के बारे में सोच रहा हूं. इंजीनियरिंग की पढ़ाई किसी बड़े कॉलेज में करना चाहता हूं. JEE का एक्जाम देकर उसमें सफल होना टारगेट है.

CGBSE 12TH RESULT
जिज्ञासु वर्मा ने कक्षा 12वीं में स्टेट फर्स्ट रैंक लाई (ETV Bharat Chhattisgarh)

सवाल: आपके पूरे स्टेट में प्रथम आने पर घर परिवार के लोगों का कैसा रिस्पॉन्स रहा ?

जवाब: मेरा रिजल्ट जानने के बाद मेरे परिवार के लोग काफी खुश हुए. बड़े पापा ने फोन करके मुझे बधाई दी. पूरे परिवार के लोगों को मेरे रिजल्ट को लेकर काफी खुशी हुई.

NEET EXAM 2026 : छत्तीसगढ़ में बनाए गए 19 परीक्षा केंद्र, जानिए परीक्षा से पहले दिशा निर्देश
सीजी बोर्ड एग्जाम टॉपर्स का सम्मान, कलेक्टर ने घर पहुंचकर खिलाई मिठाई, अनुशासित रहने की दी सलाह
ISRO की यात्रा पर कोरबा का बेटा सार्थक, युविका प्रोग्राम में चयन, सीखेंगे रॉकेट साइंस की बारिकियां
Last Updated : May 1, 2026 at 2:59 PM IST