आसमान से बरसेगी आग, टेंपरेचर तोड़ेगा रिकॉर्ड , जानिए अपने शहर का हाल
छत्तीसगढ़ में आने वाले दिनों में तापमान वृद्धि होगी.मौसम विभाग की माने तो तापमान 45 डिग्री तक पहुंच सकता है.

By ETV Bharat Chhattisgarh Team
Published : April 23, 2026 at 7:14 PM IST
रायपुर : रायपुर सहित पूरे प्रदेश में गर्मी बढ़ गई है. वर्तमान में प्रदेश में अधिकतम तापमान 43 डिग्री के करीब पहुंच गया है. मौसम विभाग की माने तो आने वाले चार दिनों के दौरान छत्तीसगढ़ का अधिकतम तापमान 45 डिग्री के करीब पहुंच सकता है. इसके साथ ही 24 अप्रैल से लेकर 29 अप्रैल तक मध्य और उत्तर छत्तीसगढ़ के इलाकों में हीटवेव चलने की भी संभावना है. ऐसे में बढ़ती गर्मी के बीच लोगों को हीटवेव से सतर्क और सावधान रहना होगा. हीटवेव को लेकर जारी किए गए एडवाइजरी में साफ कहा गया है कि बिना काम के दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक घर से बाहर न निकले.
45 डिग्री के करीब पहुंचेगा का तापमान
मौसम वैज्ञानिक गायत्रीवाणी कांचीभोटला ने बताया कि पिछले 48 घंटे में एक द्रोणिका की वजह से मध्य और दक्षिण छत्तीसगढ़ में हल्की सी वर्षा और बादल छाए हुए थे. इस दौरान अधिकतम तापमान में भी थोड़ी गिरावट देखने को मिली थी. शुक्रवार से लेकर आने वाले चार दिनों तक अधिकतम तापमान 2 से 3 डिग्री तक बढ़ने की संभावना है.
24 अप्रैल से लेकर 29 अप्रैल तक मध्य छत्तीसगढ़ के एक दो स्थानों पर ग्रीष्म लहर चलने की संभावना है. इसका सबसे ज्यादा इफेक्ट दुर्ग संभाग के सभी जिलों में चलने की संभावना है. रायपुर जिला मुख्यालय के साथ ही बिलासपुर संभाग के पश्चिमी जिलों के एक दो स्थानों पर ग्रीष्मलहर का असर दिखेगा - गायत्रीवाणी कांचीभोटला,मौसम वैज्ञानिक
मौसम विभाग की माने तो सबसे अधिक तापमान मध्य छत्तीसगढ़ के दुर्ग, राजनांदगांव और रायपुर में देखने को मिला है. वर्तमान में अधिकतम तापमान 43 डिग्री के आसपास बना हुआ है. यह आने वाले दिनों में 44 से 45 डिग्री तक जा सकता है. दक्षिण छत्तीसगढ़ में अधिकतम तापमान 38 से 39 डिग्री के करीब दर्ज किया गया है. वहां पर भी आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान 41 डिग्री तक पहुंच जाएगा. उत्तर छत्तीसगढ़ के सरगुजा संभाग में अधिकतम तापमान 42 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है. आने वाले चार दिनों में प्रदेश में अधिकतम तापमान 43 डिग्री से 45 डिग्री के बीच रहने वाला है. उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में हवा की दिशा उत्तर उत्तर पश्चिम की ओर से आ रही है लेकिन दक्षिण छत्तीसगढ़ की करें तो वहां पर हवा दक्षिण की ओर से आ रही है. इसके साथ ही नमी का आगमन भी हो रहा है.
बुधवार को प्रदेश के शहरों का तापमान
सर्वाधिक तापमान दुर्ग में 43.2 डिग्री रहा
रायपुर का अधिकतम तापमान 42.5 डिग्री
माना एयरपोर्ट पर अधिकतम तापमान 42.5
बिलासपुर का अधिकतम तापमान 42.8
पेंड्रारोड का अधिकतम तापमान 41 डिग्री
अंबिकापुर का अधिकतम तापमान 39.5 डिग्री
जगदलपुर का अधिकतम तापमान 37.6 डिग्री
दुर्ग का अधिकतम तापमान 43.2 डिग्री
राजनांदगांव का अधिकतम तापमान 43 डिग्री
पिछले 5 सालों में अप्रैल के महीने में रायपुर का अधिकतम तापमान
- 30 अप्रैल 2021 को रायपुर का अधिकतम तापमान 42.4 डिग्री
- 29 अप्रैल 2022 को रायपुर का अधिकतम तापमान 44.01 डिग्री
- 19 अप्रैल 2023 को रायपुर का अधिकतम तापमान 43.02 डिग्री
- 19 अप्रैल 2024 को रायपुर का अधिकतम तापमान 42.8 डिग्री
- 22 अप्रैल 2025 को रायपुर का अधिकतम तापमान 44.4 डिग्री
छत्तीसगढ़ में जनगणना 2027 के लिए स्पेशल ट्रेनिंग स्टार्ट, सुपरवाइजरों को दिए गए टिप्स
पक्षी प्रेमियों के लिए नया ठिकाना बना खैरागढ़, डोंगरगढ़ ढारा रिजर्व में 296 प्रजातियां दर्ज, कई स्तनधारियों की भी मौजूदगी

