ETV Bharat / state

सिगरेट पीने से मना किया तो पेट्रोल पंप में लगाई आग, मच गई अफरा तफरी

रायपुर में पेट्रोल पंप पर एक शख्स ने ऐसी हरकत की जिससे लोगों की जान पर बन आई है.

Arson at Raipur petrol pump
रायपुर पेट्रोल पंप पर आगजनी (ETV BHARAT)
author img

By ETV Bharat Chhattisgarh Team

Published : February 20, 2026 at 4:40 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

रायपुर: राजधानी रायपुर के थाना उरला क्षेत्र में स्थित कर्मा चौक के संगीता पेट्रोल पंप पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब पेट्रोल भरवाने आए दो युवकों में से एक ने सिगरेट जलाने के दौरान लाइटर से मोटरसाइकिल की टंकी में आग लगा दी. पेट्रोल पंप कर्मी की सूझबूझ और तुरंत कार्रवाई से बड़ा हादसा टल गया. पुलिस ने मामले में एक्शन लेते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

पेट्रोल भरवाने के दौरान खतरनाक हरकत

यह घटना थाना उरला क्षेत्रांतर्गत कर्मा चौक स्थित संगीता पेट्रोल पंप की है. जानकारी के अनुसार, मोटरसाइकिल सवार दो व्यक्ति पेट्रोल भरवाने पहुंचे थे. पेट्रोल पंप कर्मी बाइक में पेट्रोल भर रहा था. इसी दौरान पीछे बैठा युवक नीचे उतरा और सिगरेट पीने के लिए लाइटर से सिगरेट जलाने लगा.पेट्रोल पंप कर्मी ने तत्काल उसे ऐसा करने से मना किया, क्योंकि पेट्रोल पंप परिसर में धूम्रपान पूर्णतः प्रतिबंधित होता है, लेकिन युवक ने चेतावनी को नजरअंदाज करते हुए अपने हाथ में रखे लाइटर को जलाया और पेट्रोल डाले जाने के दौरान ही मोटरसाइकिल की टंकी में आग लगा दी.

रायपुर में जानलेवा हरकत का वीडियो (ETV BHARAT)

टंकी और नोजल में लगी आग, मच गई अफरा तफरी

लाइटर की लौ से बाइक की टंकी में आग भड़क उठी, जिससे पेट्रोल मशीन के नोजल में भी आग लग गई. कुछ क्षणों के लिए पेट्रोल पंप परिसर में हड़कंप मच गया. हालांकि, पेट्रोल पंप कर्मी की तत्परता और सतर्कता के चलते तुरंत आग पर काबू पा लिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा होने से बच गया.यदि समय रहते आग पर नियंत्रण नहीं पाया जाता, तो आसपास खड़े अन्य वाहन और लोग भी चपेट में आ सकते थे.

Raipur petrol pump set on fire
रायपुर पेट्रोल पंप में लगाई आग (ETV BHARAT)

रायपुर पुलिस की कार्रवाई, दोनों आरोपी गिरफ्तार

पेट्रोल पंप कर्मी की रिपोर्ट पर थाना उरला में अपराध क्रमांक 53/26 दर्ज किया गया. दोनों आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 326(छ), 287 एवं 125 के तहत अपराध दर्ज किया गया.वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन एवं थाना प्रभारी उरला के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपियों की पतासाजी की. जांच के दौरान दोनों की पहचान धर्मेन्द्र सिंह क्षत्रिय और ईमरान कुरैशी के रूप में हुई. पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।

Deadly act at Raipur petrol pump
रायपुर पेट्रोल पंप पर जानलेवा हरकत (ETV BHARAT)

मोटरसाइकिल और लाइटर जब्त

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल और लाइटर जब्त कर लिया है. दोनों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है.पुलिस अधिकारियों ने आम नागरिकों से अपील की है कि पेट्रोल पंप जैसे संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा नियमों का कड़ाई से पालन करें. जिससे भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके.

Raipur police action
पेट्रोल पंप आगजनी केस में आरोपी गिरफ्तार (ETV BHARAT)

रायपुर में कट्टा दिखाकर अपहरण, 4 दिनों तक बंधक बनाकर पीटा, दो लोगों को पुलिस ने छुड़ाया

बालोद में शराब पीकर चलाया वाहन तो सस्पेंड होगा लाइसेंस, दूसरी बार पकड़े जाने पर और सख्त कार्रवाई