ETV Bharat / state

सूरजपुर के स्वामी आत्मानंद स्कूल में बच्चों से कराया गया काम, हरकत में शिक्षा विभाग

सूरजपुर के एक स्कूल में बच्चों से काम कराए जाने को लेकर शिक्षा विभाग ने कार्रवाई की बात कही है. अख्तर अली की रिपोर्ट

Child labour in Surajpur school
सूरजपुर के स्कूल में बाल श्रम (ETV BHARAT)
author img

By ETV Bharat Chhattisgarh Team

Published : August 21, 2026 at 7:42 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

सूरजपुर: छत्तीसगढ़ के वनांचल जिले सूरजपुर के स्वामी आत्मानंद स्कूल में एक बच्चे से झाड़ू लगवाए जाने का मुद्दा गरमा गया है. यहां बच्चे क्लासरूम में झाड़ू लगा रहे हैं और खुद इसका वीडियो बना रहे हैं. इस घटना ने शिक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं. वीडियो वायरल होने के बाद शिक्षा विभाग की नींद टूटी है. अब शिक्षा विभाग इस पर कार्रवाई की बात कह रही है.

भुवनेश्वरपुर के स्वामी आत्मानंद स्कूल की घटना

पूरी घटना भुवनेश्वरपुर के स्वामी आत्मानंद हिंदी माध्यम स्कूल का बताया जा रहा है. इस वीडियो में कुछ बच्चे क्लासरूम के अंदर झाड़ू लगाते और सफाई करते हुए दिखाई दे रहे हैं. वीडियो सामने आने के बाद अब स्कूल प्रबंधन और शिक्षा विभाग पर सवाल उठने लगे हैं. इस मामले में शिक्षा विभाग के जिम्मेदार अधिकारी भी बच्चों से झाड़ू लगवाने को गलत मान रहे हैं.

सूरजपुर शिक्षा विभाग का बयान (ETV BHARAT)

स्कूल में तीन प्यून की व्यवस्था है. इसके बावजूद यदि बच्चों से सफाई कराई गई है तो यह गंभीर मामल है. हम वायरल वीडियो के आधार पर इस केस में कार्रवाई करेंगे. जिम्मेदार लोगों के खिलाफ एक्शन लिया जाएगा. जो भी दोषी होगा उसे बख्शा नहीं जाएगा- मनोज साहू, जिला मिशन समन्वयक

सरकार की ओर से स्कूलों में बेहतर शिक्षा व्यवस्था और विद्यार्थियों को सुविधाएं उपलब्ध कराने के लगातार दावे किए जाते हैं. लेकिन इस तरह की तस्वीरें उन दावों की जमीनी हकीकत पर सवाल खड़े करती है. सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर बच्चों से पढ़ाई कराने के बजाय उनसे स्कूल की सफाई क्यों कराई जा रही है.

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट की बड़ी टिप्पणी, परीक्षा में अनुचित साधन के इस्तेमाल पर पूरे सेमेस्टर को रद्द करना बेहद कठोर

भारतीय वन सेवा के 10 पदाधिकारियों का तबादला, कई वन मंडलों के प्रभारी बदले गए