ETV Bharat / state

रायगढ़ पुलिस का एक्शन, मारपीट और हत्या की कोशिश केस में 8 आरोपी गिरफ्तार

रायगढ़ पुलिस ने मारपीट और हत्या की कोशिश के केस में बड़ा एक्शन लिया है. कुल 8 आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं.

Raigarh Police Action
रायगढ़ पुलिस का एक्शन (ETV BHARAT)
author img

By ETV Bharat Chhattisgarh Team

Published : January 5, 2026 at 7:46 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

रायगढ़: बीते दिनों रायगढ़ के कोतरारोड में एक शख्स और उसके बेटे से मारपीट की घटना हुई थी. इस केस में पुलिस ने तुरंत एक्शन लेते हुए 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पूरी घटना 4 जनवरी 2026 की है. जब किरोड़ीमल नगर में गोविंद राम नेताम और उसके बेटे के साथ आरोपियों ने मारपीट की घटना को अंजाम दिया था. पुलिस ने 24 घंटे के अंदर 8 आरोपियों को अरेस्ट कर लिया है.

4 जनवरी को हुई मारपीट

4 जनवरी को किरोड़ीमल नगर में एक निजी कंपनी में काम करने वाले मजदूरों ने गोविंद नेताम और उसके बेटे छवि नेताम के साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया. मजदूर पीड़ित के बेटे पर साथ में जबरन काम करने का दबाव बना रहे थे. जब पीड़ित के बेटे ने इसका विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की वारदात को आरोपियों ने अंजाम दिया. आरोपियों ने गेट बंद कर गोविंद नेताम और उसके बेटे से मारपीट की. आरोपियों ने गोविंद नेताम के सिर पर डंडे से वार किया. जिससे उसके सिर से खून बहने लगा. पीड़ित किसी तरह मौके से भागकर पुलिस के सामने पहुंचे और केस दर्ज कराया.

कोतरारोड पुलिस की कार्रवाई

इस केस में कोतरारोड थाने में पुलिस ने केस दर्ज किया. केस दर्ज होने के 24 घंटे के अंदर पुलिस ने कुल 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है.

गिरफ्तार आरोपियों के नाम

  • बुधमन उरांव (40 वर्ष)
  • अशोक उरांव (24 वर्ष)
  • कार्तिक उरांव (25 वर्ष)
  • प्रकाश गोप (19 वर्ष)
  • मनोज उरांव (19 वर्ष)
  • मंगलदीप उरांव (26 वर्ष)
  • अरूण करमाली (19 वर्ष)

सभी आरोपी किरोड़ीमल नगर में रहते हैं और झारखंड के निवासी हैं. आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस ने अदालत में पेश किया. कोर्ट ने सभी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है.

नारायणपुर में बच्ची से दुष्कर्म के बाद कुल्हाड़ी मारकर हत्या, 4 दिन बाद जंगल में मिला शव

नक्सल प्रभावित सुकमा में स्वास्थ्य क्रांति, तीन अस्पतालों को मिला NQAS प्रमाण पत्र

सरगुजा में सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ बच्चों की मुहिम, रैपर इकट्ठा कर कंपनी को भेजते हैं, 75 हजार हस्ताक्षर वाला पत्र PM को भेजेंगे