ETV Bharat / state

छत्तीसगढ़ के रानीतराई में मिला किसान का शव, हत्या या हादसा, जांच में जुटी पुलिस

छत्तीसगढ़ की स्टील सिटी दुर्ग भिलाई के रानीतराई इलाके में एक किसान का शव उसके खेत से मिला है.

Durg Bhilai Crime News
दुर्ग भिलाई क्राइम न्यूज (ETV BHARAT)
author img

By ETV Bharat Chhattisgarh Team

Published : February 22, 2026 at 7:30 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

दुर्ग: छत्तीसगढ़ की इंडस्ट्रियल सिटी दुर्ग भिलाई में क्राइम का ग्राफ बढ़ता जा रहा है. रविवार को जिले के रानीतराई इलाके में एक खेत से किसान का शव मिला है. किसान का शव संदिग्ध हालत में पाया गया है. रानीतराई का यह इलाका गांव केसरा में आता है जहां से किसान का शव मिला है.

शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया

शव मिलने की सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी. उसके बाद दुर्ग भिलाई पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई और जांच शुरू कर दी गई है. फॉरेंसिक एक्सपर्ट और डॉग स्क्वायड को बुलाया गया है. पुलिस को जांच के दौरान किसान के सिर पर चोट के निशान मिले हैं. पुलिस ने शव को पीएम के लिए भिजवाया है और जांच में जुट गई है.

संदिग्ध हालत में था किसान का शव

पुलिस ने बताया कि केसरा गांव के खेत में एक किसान का शव संदिग्ध हालत में पड़ा मिलने से हड़कंप मच गया.मृतक की पहचान केसरा निवासी अमरसिंह साहू के रूप में हुई है. पुलिस ने प्राथमिक साक्ष्य जुटाते हुए आसपास के लोगों से पूछताछ भी शुरू कर दी है. शुरुआती जांच में मृतक के सिर पर कई जगह गंभीर चोट के निशान पाए गए हैं. चोटों की प्रकृति को देखते हुए पुलिस को आशंका है कि किसी भारी वस्तु से सिर पर वार किया गया है

पुलिस मामले को संदिग्ध मानते हुए हत्या की आशंका से इंकार नहीं किया जा रहा. पुलिस ने सभी एंगल से जांच शुरू कर दी है. शव फॉरेंसिक विशेषज्ञों की टीम घटनास्थल पर पहुंची और वैज्ञानिक तरीके से सबूतों को जुटाने का काम किया जा रहा है.

रायपुर में पुलिस कमिश्नरी प्रणाली के एक महीने पूरे, अतिक्रमण पर सियासत हुई तेज, विपक्ष ने दागे सवाल

डांस के दौरान धक्का मारने पर मर्डर, धमतरी में खौफनाक वारदात, 7 आरोपी गिरफ्तार