ETV Bharat / state

लापता युवक की कुएं में मिली लाश, हत्या या हादसा, जांच में जुटी पुलिस

सूरजपुर में एक लापता युवक की लाश मिलने से हड़कंप मच गया है. पुलिस केस के हर पहलू की जांच कर रही है.

Surajpur Kotwali Police
सूरजपुर कोतवाली पुलिस (ETV BHARAT)
author img

By ETV Bharat Chhattisgarh Team

Published : February 12, 2026 at 10:43 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

सूरजपुर: छत्तीसगढ़ के वनांचल जिले सूरजपुर में अपराध की घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रही है. जिले के मिश्रगली में गुरुवार को एक लापता युवक की लाश मिली है. युवक की लाश कुएं से बरामद हुई है. इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है. पुलिस ने कुएं से शव को बरामद कर लिया और जांच में जुट गई है.

युवक पांच दिनों से था लापता

पुलिस की शुरुआती जांच में खुलासा हुआ है कि युवक बीते पांच दिनों से लापता था. उसकी उम्र 32 साल है. वह बीते रविवार को अपने घर से निकला था. जिसके बाद वह घर वापस नहीं पहुंच पाया. युवक की पहचान रामकुमार देवांगन के रूप में हुई है. वह मिश्रगली का निवासी था.

परिवार ने थाने में गुमशुदा की रिपोर्ट दर्ज कराई थी

युवक बीते रविवार को घर से निकला था. उसके बाद वह वापस नहीं लौटा. जिसके बाद थक-हारकर परिजनों ने सूरजपुर कोतवाली थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई. गुरुवार को मोहल्ले के ही रामबिलास साहू का पुत्र मनोज अपने खेत में गेहूं की सिंचाई करने पहुंचा. इसी दौरान उसने खेत के पास स्थित कुएं में एक शव तैरता देखा. उसने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी. सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कुएं से बाहर निकलवाकर पंचनामा कार्रवाई की. इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया.

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगा खुलासा

पुलिस ने हादसा और हत्या दोनों एंगल से जांच कर रही है. पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह का खुलसा हो सकेगा. मृतक रामकुमार देवांगन अपने माता पिता की इकलौती संतान थे. रामकुमार के चार छोटे छोटे बच्चे हैं. परिवार पर दुखों का पहाड़ टूटा है. इस घटना से कोतवाली थाना इलाके में शोक की लहर है.

सोशल मीडिया पर फायरिंग का रील किया अपलोड, पहुंच गए जेल, दुर्ग पुलिस का एक्शन

रायपुर पुलिस का साइबर फ्रॉड पर एक्शन, राजस्थान से 2 ठग गिरफ्तार, ऐप भेजकर मोबाइल हैक करते थे