ETV Bharat / state

कवर्धा में बीजेपी के नए कार्यालय का लोकार्पण, सीएम साय ने की अहम घोषणाएं

कवर्धा में बीजेपी के नए कार्यालय का शुभारंभ सीएम विष्णुदेव साय ने किया है.

Inauguration of the BJP office in Kawardha
कवर्धा में बीजेपी कार्यालय का शुभारंभ (ETV BHARAT)
author img

By ETV Bharat Chhattisgarh Team

Published : July 8, 2026 at 4:33 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

कवर्धा: भारतीय जनता पार्टी को कवर्धा में संगठनात्मक रूप से बड़ी सौगात मिली. प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने करोड़ों रुपये की लागत से निर्मित भाजपा के नए दो मंजिला जिला कार्यालय का लोकार्पण किया. इस अवसर पर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों और पदाधिकारियों की मौजूदगी में कार्यक्रम उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ.

सीएम का कवर्धा में जोरदार स्वागत

मुख्यमंत्री के कवर्धा आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका आत्मीय और भव्य स्वागत किया. कार्यक्रम में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण सिंहदेव, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा सहित पार्टी के अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता उपस्थित रहे.

कवर्धा में बीजेपी का नया कार्यालय (ETV BHARAT)

सीएम साय ने की अहम घोषणा

लोकार्पण समारोह के दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भाजपा जिला कार्यालय में लिफ्ट निर्माण की घोषणा भी की. उन्होंने कहा कि भवन में लिफ्ट लगने से वरिष्ठ नेताओं, कार्यकर्ताओं, महिलाओं, दिव्यांगजनों और आम नागरिकों को ऊपरी मंजिल तक पहुंचने में सुविधा होगी. उन्होंने इसे संगठन की आवश्यकताओं के अनुरूप महत्वपूर्ण पहल बताया.

भाजपा का नया जिला कार्यालय केवल एक भवन नहीं, बल्कि संगठनात्मक गतिविधियों का सशक्त केंद्र बनेगा. कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक संगठन को और मजबूत करने की अपील करता हूं. कार्यकर्ताओं से केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का आह्वान करता हूं- विष्णुदेव साय, सीएम, छत्तीसगढ़

कार्यकर्ताओं से चुनाव में जुटने की अपील

मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं से आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में अभी से जुटने और एकजुट होकर पार्टी को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लेने की अपील की. उन्होंने विश्वास जताया कि कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता के सहयोग से भाजपा एक बार फिर प्रदेश में प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनाएगी.

छत्तीसगढ़ के निगम मंडलों और आयोगों में नियुक्ति, ममता साहू बनी राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष, साय सरकार का फैसला

पीएम आवास योजना: डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने लिखा शिवराज सिंह चौहान को खत