देश का तीसरा सबसे बड़ा बिजली उत्पादक बना छत्तीसगढ़, सीईए की समीक्षा में सर्वाधिक पीएलएफ का बनाया रिकार्ड
सीईए ने दिसम्बर 2025 में राज्य विद्युत उपक्रमों के अन्तर्गत आने वाले पावर प्लांट की समीक्षा के ताजा आंकड़े जारी किए हैं.

By ETV Bharat Chhattisgarh Team
Published : January 9, 2026 at 7:40 PM IST
कोरबा: केन्द्रीय विद्युत प्राधिकरण(सीईए) ने दिसम्बर 2025 में राज्य विद्युत उपक्रमों के अन्तर्गत आने वाले पावर प्लांट की समीक्षा के ताजा आंकड़े जारी किए हैं. जिसके अनुसार छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर जनरेशन कंपनी का पवार जनरेशन देश में तीसरे नंबर पर है.
छत्तीसगढ़ में राजा नया कीर्तिमान
केन्द्रीय विद्युत प्राधिकरण यानी सीईए की ताजा समीक्षा में छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर जनरेशन कंपनी के पवार प्लांट ने 87.11 प्रतिशत प्लांट लोड फेक्टर(पीएलएफ) के सर्वोच्च स्तर को टच किया है. कुल 1840.67 मिलियन यूनिट बिजली का उत्पादन कर नया कीर्तिमान रचा है. छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर जनरेशन कंपनी के अध्यक्ष डॉ.रोहित यादव और प्रबंध निदेशक एसके कटियार ने इस उपलब्धि को शानदार टीम वर्क का परिणाम बताया है.

33 संस्थाओं के कामकाज का मूल्यांकन
केन्द्रीय विद्युत प्राधिकरण राज्य क्षेत्र की 33 संस्थाओं के कामकाज का मूल्यांकन करती है. इसमें राज्य विद्युत मण्डल और राज्य पॉवर कंपनियां शामिल होती हैं. सीईए द्वारा जारी ताजा आंकड़े के अनुसार, छत्तीसगढ़ में पंजाब, मध्य प्रदेश, आंध्र प्रदेश और महाराष्ट्र जैसे बड़े राज्यों को पीछा छोड़ा है. वहीं ओडिशा और पश्चिम बंगाल राज्य छत्तीसगढ़ से आगे हैं. जहां तक दिसम्बर 2025 के पीएलएफ का सवाल है, विगत 15 वर्षों में एक बार ही इससे अधिक पीएलएफ अर्जित किया गया था. दिसम्बर 2025 का पीएलएफ सर्वाधिक है. पूर्व के वर्षों में भी एक ही बार 87.11 प्रतिशत से अधिक पीएलएफ अर्जित किया गया था.

छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनी ने रचा इतिहास
छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनी के इतिहास में दिसम्बर माह में सर्वाधिक पीएलएफ अर्जित करने का यह दूसरा मौका है. इस माह में बिजलीघरों के संचालन में कोई बड़ा व्यवधान नहीं आया है. निर्धारित समय पर उचित रखरखाव से ऐसी उपलब्धियां हासिल करने में सफलता मिली है.

पूर्व में सीएम भी कर चुके हैं तारीफ
पिछले साल ही सीएम साय ने रायपुर में कहा था कि छत्तीसगढ़ बिजली उत्पादन के क्षेत्र में लगातार नए रिकार्ड बना रहा है. सीएम विष्णु देव साय ने कहा था कि सरकार के प्रयासों का ही नतीजा है कि छत्तीसगढ़ बिजली उत्पादन के क्षेत्र लगातार नए आयाम गढ़ रहा है. साय ने ये भी कहा था कि साल 2000 में जब छत्तीसगढ़ राज्य का गठन हुआ तब हमारे यहां सिर्फ 1 हजार 400 मेगावाट बिजली का उत्पादन किया जाता था. सीएम ने कहा कि इन 25 सालों में अब छत्तीसगढ़ में 30 हजार मेगावाट बिजली का उत्पादन हो रहा है, जो रिकार्ड है.

औद्योगिक विकास और नव उद्यमिता के लिए छत्तीसगढ़ में अपार संभावनाएं: विष्णु देव साय
बिजली उत्पादन में छत्तीसगढ़ की बड़ी छलांग, क्षमता बढ़कर हुई 30 हजार मेगावाट
गंगरेल डैम में 'सेफ्टी मॉक ड्रिल', सभी 14 गेट खोले गए, 5 मिनट में 12 गेट बंद

