ETV Bharat / state

यौन उत्पीड़न केस में कृषि मंडी अधिकारी गिरफ्तार, कोरबा पुलिस की कार्रवाई

यौन उत्पीड़न केस में कृषि मंडी अधिकारी को कोरबा पुलिस ने रायगढ़ से गिरफ्तार किया है.

Korba Crime News
कोरबा क्राइम न्यूज (ETV BHARAT)
author img

By ETV Bharat Chhattisgarh Team

Published : February 20, 2026 at 10:03 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

कोरबा: कटघोरा के तत्कालिक कृषि मंडी अधिकारी के खिलाफ यौन उत्पीड़न के मामले में कार्रवाई की गई है. आरोप है कि अफसर शादी का झांसा देकर पीड़िता का दैहिक शोषण करते आ रहा था. दोनों का रिश्ता तय होने वाला था. इस बीच अचानक अफसर ने पीड़िता से दूरी बना ली. पीड़िता द्वारा शादी का दबाव बनाने पर धमकी देना शुरू कर दिया. मामले में कटघोरा पुलिस ने जुर्म दर्ज करते हुए आरोपी अफसर को घरघोड़ा से गिरफ्तार कर लिया है. वैधानिक कार्रवाई के बाद आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया है. अदालत ने उसे न्यायिक रिमांड पर भेजा है.

पीड़िता के साथ आरोपी का था अफेयर

मिली जानकारी के मुताबिक जब कटघोरा में कृषि मंडी अधिकारी के रुप में आरोपी तैनात था. तब उसने पीड़िता को अपने जाल में फंसा लिया.वो करीब एक साल तक शादी का झांसा देकर पीड़िता का दैहिक शोषण करता रहा.पीड़िता जब भी शादी की बात करती, वह आश्वासन देकर टाल देता था.

शादी का झांसा देकर यौन शोषण का आरोप

शादी के लिए लगातार दबाव के बाद उसने जल्द ही शादी की बात भी कही थी, लेकिन अचानक उसने पीड़िता से दूरी बनाना शुरू कर दिया. हद तो तब हो गई, जब अफसर ने मोबाइल ही बंद कर लिया. पीड़िता संपर्क करने का प्रयास करती रही, लेकिन सफलता नहीं मिली. किसी तरह पीड़िता का संपर्क अफसर से हुआ. उसने शादी से इंकार करते हुए पीड़िता को ही धमकाना शुरू कर दिया. आखिरकार पीड़िता ने थाने पहुंचकर मामले की शिकायत दर्ज करा दी.मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने कार्रवाई के निर्देश जारी कर दिए. उसके बाद यह कार्रवाई हुई है.

पीड़िता द्वारा दैहिक शोषण की शिकायत की मिली थी. पुलिस को पतासाजी के दौरान अफसर के रायगढ़ जिले के घरघोड़ा मे पदस्थ होने की जानकारी मिली. टीम ने घरघोड़ा पहुंचकर आरोपी अफसर को गिरफ्तार कर लिया- धर्मनारायण तिवारी, कटघोरा थाना प्रभारी

कटघोरा थाना प्रभारी धर्मनारायण तिवारी ने बताया कि आरोपी को कटघोरा लाने के बाद वैधानिक कार्रवाई पूरी की गई. उसके बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया. जहां से आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है.

डाक्टर नर्स नदारद थे, स्वीपर ने कराया प्रसव, नवजात की मौत, छत्तीसगढ़ में भगवान भरोसे अस्पताल

अवैध ईंट भट्टे में दर्दनाक हादसा, चिरमिरी में 6 साल के बच्चे की डूबने से मौत