ETV Bharat / state

CBSE Second Board Exam 2026: 10वीं दूसरी बोर्ड परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी, 15 मई से शुरू होंगी परीक्षाएं

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने कक्षा 10वीं की दूसरी बोर्ड परीक्षा 2026 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं.

10वीं की दूसरी बोर्ड परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी
10वीं की दूसरी बोर्ड परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी (File Photo)
author img

By ETV Bharat Delhi Team

Published : May 6, 2026 at 9:24 AM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

नई दिल्ली: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 10 की दूसरी बोर्ड परीक्षा 2026 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है. अब छात्र अपने स्कूल के माध्यम से या आधिकारिक वेबसाइट से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं. बिना एडमिट कार्ड के परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं मिलेगा. इसलिए छात्रों को सलाह दी गई है कि वह समय रहते इसे डाउनलोड कर लें और उसमें दी गई सभी जानकारी अच्छी तरह जांच लें. बोर्ड के आधिकारिक नोटिस के अनुसार परीक्षाएं 15 मई 2026 से शुरू होंगी.

कब से शुरू होंगी परीक्षाएं

CBSE के अनुसार कक्षा 10 की दूसरी बोर्ड परीक्षाएं 15 मई 2026 से शुरू होंगी. सभी छात्रों को परीक्षा की तारीख और समय एडमिट कार्ड पर ही मिल जाएगा. बोर्ड ने साफ किया है कि सुबह 10 बजे के बाद किसी भी छात्र को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं मिलेगा. छात्रों को सलाह दी गई है कि वह समय से पहले केंद्र पर पहुंचें, जिससे ट्रैफिक या अन्य कारणों से देरी न हो. परीक्षा के दिन छात्रों को स्कूल यूनिफॉर्म में आना अनिवार्य है. साथ ही, उन्हें अपना स्कूल आईडी कार्ड और एडमिट कार्ड साथ लाना होगा. बिना इन दस्तावेजों के प्रवेश नहीं दिया जाएगा.

इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस पर पूरी तरह रोक

मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच या अन्य किसी भी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस को परीक्षा केंद्र में ले जाने की अनुमति नहीं है. केवल जरूरी स्टेशनरी ही साथ लाने की अनुमति होगी. CBSE ने छात्रों को चेतावनी दी है कि परीक्षा से जुड़ी किसी भी तरह की जानकारी सोशल मीडिया पर शेयर न करें. नियमों का उल्लंघन करने पर सख्त कार्रवाई की जा सकती है.

एडमिट कार्ड कैसे करें डाउनलोड

  • CBSE की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाएं
  • Class X Admit Card 2026 लिंक पर क्लिक करें.
  • स्कूल लॉगिन के जरिए विवरण दर्ज करें (स्कूल यूजर आईडी और पासवर्ड)
  • छात्रों की सूची में से संबंधित छात्र का एडमिट कार्ड डाउनलोड करें
  • एडमिट कार्ड का प्रिंट निकाल लें.

ये भी पढ़ें: