ETV Bharat / state

सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड में लगातार दूसरे दिन भी सीबीआई की दबिश, खंगाली जा रही हैं फाइलें

सीयूजे में सीबीआई टीम की जांच जारी है. सीबीआई यूनिवर्सिटी की फाइलें खंगाल रही है.

CBI Investigation Against CUJ
सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड. (फोटो-ईटीवी भारत)
author img

By ETV Bharat Jharkhand Team

Published : February 25, 2026 at 2:32 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

रिपोर्टः प्रशांत कुमार

रांचीः सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड के विभिन्न विभागों में वित्तीय अनियमितता को लेकर सीबीआई की जांच लगातार दूसरे दिन भी जारी रही. बुधवार को सीबीआई की टीम एक बार फिर से सेंट्रल यूनिवर्सिटी पहुंची है और वहां विभिन्न विभागों की फाइलें खंगाल रही है.

लगातार दूसरे दिन सीबीआई की दबिश

रांची के चेरी मनातू स्थित सेंट्रल यूनिवर्सिटी में नियुक्तियों में गड़बड़ी, टेंडर घोटाला और वित्तीय अनियमितता मामले को लेकर सीबीआई ने अपनी जांच तेज कर दी है. बुधवार को लगातार दूसरे दिन सीबीआई की टीम यूनिवर्सिटी पहुंची और फाइलों को खंगाला. सीबीआई सूत्रों के अनुसार जांच के दौरान एजेंसी ने यूनिवर्सिटी में सामान की खरीदारी, निर्माण कार्य में हुए टेंडर और नियुक्ति से संबंधित फाइलों की एक-एक कर खंगाला. मंगलवार को एजेंसी ने 100 से ज्यादा फाइलें जब्त कर ली थी.

सीबीआई के हाथ लगे कई दस्तावेज

मिली जानकारी के अनुसार सीबीआई को सेंट्रल यूनिवर्सिटी में हुई गड़बड़ी से जुड़े कई अहम दस्तावेज हाथ लगे हैं, जिनकी गहराई से जांच की जा रही है. सीबीआई की टीम के द्वारा सेंट्रल यूनिवर्सिटी से जुड़े अधिकारियों से भी लगातार पूछताछ की जा रही है.

दो दिन से जांच जारी

आपको बता दें कि सेंट्रल यूनिवर्सिटी में हुई नियुक्तियों में गड़बड़ी, टेंडर में घोटाला और वित्तीय लेनदेन में बरती गई अनियमितता को लेकर सीबीआई जांच कर रही है. मंगलवार को इन्हीं मामलों को लेकर सीबीआई की टीम सेंट्रल यूनिवर्सिटी पहुंची थी. मंगलवार को सीबीआई की टीम ने करीब सात घंटे तक जांच की थी. जिसके बाद एक बार फिर बुधवार को सीबीआई की टीम सेंट्रल यूनिवर्सिटी पहुंची है और फाइलें खंगाल रही है.

ये भी पढ़ें-

रांची के सेंट्रल यूनिवर्सिटी में सीबीआई की दबिश, वित्तीय अनियमितता को लेकर छापेमारी

विवादों में सेंट्रल यूनिवर्सिटी, रात के भोजन में मिला मरा हुआ चूहा, छात्रों ने मेस में जड़ा ताला, प्रबंधन पर उठे सवाल

सेंट्रल यूनिवर्सिटी के सिक्योरिटी सुपरवाइजर ने रजिस्ट्रार पर किया जानलेवा हमला, वीसी के रिलेटिव बता कर धौंस दिखाने का आरोप