ETV Bharat / state

मनीषा की मौत CBI ने आत्महत्या मानी, पंचकूला कोर्ट में दाखिल की क्लोजर रिपोर्ट, पीड़िता के पिता भड़के

हरियाणा में सीबीआई ने भिवानी की अध्यापिका मनीषा मौत मामले को आत्महत्या मानते हुए पंचकूला कोर्ट में क्लोजर रिपोर्ट दाखिल की है.

CBI CLOSURE REPORT IN MANISHA CASE
सीबीआई ने मनीषा की मौत आत्महत्या मानी (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Haryana Team

Published : August 14, 2026 at 8:23 PM IST

4 Min Read
Choose ETV Bharat

पंचकूला/चंडीगढ़: हरियाणा के जिला भिवानी के गांव ढाणी लक्ष्मण की 19 वर्षीय शिक्षिका मनीषा की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले को सीबीआई ने अपनी जांच में आत्महत्या माना है. सीबीआई ने गत 12 अगस्त को इस मामले में जिला पंचकूला की विशेष सीबीआई कोर्ट में मामले की क्लोजर रिपोर्ट दाखिल कर दी है. लेकिन सीबीआई की इस कार्यवाही पर पीड़ित पिता ने कई गंभीर सवाल खड़े करते हुए जांच एजेंसी पर मामले में लीपापोती करने के आरोप लगाये हैं.

सीबीआई जांच से संतुष्ट नहीं पीड़ित परिवार: मनीषा के पीड़ित पिता संजय ने कहा कि सीबीआई की जांच टीम ने मनीषा की मौत को आत्महत्या माना है, जिस जांच से वह और उनका परिवार संतुष्ट नहीं है. उन्होंने कहा कि मामले से जुड़े काफी सबूत थे लेकिन उन्हें अनदेखा किया गया. पिता ने कहा कि वह हार न मानकर न्याय के लिए अपनी लड़ाई जारी रखेंगे. उन्होंने कहा कि अब वह मामले की सुनवाई के लिए निर्धारित आगामी 27 अगस्त के इंतजार में हैं. इसके बाद ही वह मामले में किसी आगामी कानूनी प्रक्रिया पर विचार करने के बारे में फैसला लेंगे.

अध्यापिका मनीषा मौत मामले मामले में पीड़िता के पिता बोले (ETV Bharat)

बैरागी समाज पीड़ित परिवार के साथ: मनीषा के पिता संजय और बैरागी समाज के प्रदेश अध्यक्ष शिव कुमार बैरागी ने कहा है कि वे सीबीआई की जांच और दायर रिपोर्ट से संतुष्ट नहीं हैं. उन्होंने कहा कि आगामी 27 अगस्त को मामले की सुनवाई के बाद आगामी कानूनी रणनीति के संबंध में फैसला लिया जाएगा. बैरागी समाज के प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि बेटी को न्याय दिलाने की लड़ाई जारी रहेगी.

यह है मामला: दरअसल, 11 अगस्त 2025 को हरियाणा के जिला भिवानी के गांव ढाणी लक्ष्मण निवासी शिक्षिका मनीषा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई थी. मनीषा का शव 13 अगस्त 2025 को सिंघानी गांव के खेतों में पड़ा मिला था. पुलिस ने प्राथमिक तौर पर हत्या का केस दर्ज किया था लेकिन 18 अगस्त को इसे आत्महत्या बताया गया था. लेकिन विरोध बढ़ने पर तीसरी बार दिल्ली एम्स में पोस्टमॉर्टम कराया गया था. मामले में पीड़ित परिवार ने बेटी की हत्या किए जाने का आरोप लगाया था. लोगों के तेज विरोध के बाद मामले की जांच सीबीआई को सौंपी गई थी.

अध्यापिका मनीषा मौत मामले मामले में पीड़िता के पिता बोले (ETV Bharat)

'आत्महत्या नहीं ऑफिसर बनना चाहती थी. मुझे लगता है कि आज घोर अन्याय हुआ है': हरियाणा की मनीषा हत्या मामले में सीबीआई की तरफ से क्लोजर रिपोर्ट देकर आत्महत्या बताने पर कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि "हरियाणा की बेटियों के लिए, हरियाणा के गरीब परिवारों के लिए, हरियाणा के पिछड़े समाज के लिए आज यह दुखद दिन है. मनीषा ने अपने और परिवार के लिए बहुत सपने संजोए थे, वह उसकी उड़ान बनना चाहती थी." उन्होंने सीबीआई की क्लोजर रिपोर्ट पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि कि "आत्महत्या नहीं ऑफिसर बनना चाहती थी. मुझे लगता है कि आज घोर अन्याय हुआ है."

ये पढ़ें-

भिवानी की टीचर मनीषा मौत केस में रोहतक रेंज के IG का बड़ा खुलासा, A टू Z बता डाली पूरी सच्चाई

भिवानी की टीचर मनीषा को किसने मारा ?, हरियाणा में कैसे फूटी जनाक्रोश की चिंगारी ?, "जस्टिस फॉर मनीषा" की क्यों हो रही डिमांड ?

करनाल में भिवानी मनीषा केस जैसा मामला, इंद्री में झाड़ियों से मिली नाबालिग लड़की की लाश, सिर पर मिले चोट के निशान

भिवानी की टीचर मनीषा की डेथ मिस्ट्री कब सुलझेगी ?, क्या CBI ढूंढ निकालेगी पूरा सच ?

भिवानी में मनीषा मौत मामले में फिर उठी इंसाफ की आवाज, सीबीआई से केस प्रोग्रेस रिपोर्ट की मांग

मनीषा के पिता से सीबीआई अधिकारी ने की बात, दादा बोले- "कल आ सकती है टीम", 20 अगस्त को सीएम ने की थी घोषणा

10 महीने बाद मनीषा केस में बड़ा मोड़, पिता ने खत्म किया आमरण अनशन, अब एक हफ्ते पर टिकी सबकी नजर

भिवानी टीचर मनीषा मौत मामलाः पिता सीबीआई टीम से पूछेंगे कब करेंगे जांच का खुलासा
14 अगस्त को हटेगा मनीषा मौत मिस्ट्री केस का पर्दा? कोर्ट में जांच रिपोर्ट पेश करेगी सीबीआई

भिवानी मनीषा मौत मामला: आमरण अनशन पर जा रहे पिता को पुलिस ने बीच रास्ते में रोका, पिता बोले- "निष्पक्ष जांच तक आंदोलन रहेगा जारी"