कांग्रेस प्रदेश सचिव की फेसबुक पोस्ट पर संघ कार्यकर्ता ने उठाए सवाल, FIR
कांग्रेस नेता की पोस्ट के विवादित होने का आरोप लगाया, आरएसएस को लेकर की थी टिप्पणी.

By ETV Bharat Uttar Pradesh Team
Published : January 8, 2026 at 8:42 AM IST
|Updated : January 8, 2026 at 8:52 AM IST
बाराबंकी: यूपी के बाराबंकी में कांग्रेस नेता आदर्श पटेल द्वारा फेसबुक एकाउंट पर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ पर की गई टिप्पणी से विवाद पैदा हो गया है. मामले मे संघ के कार्यकर्ता ने कांग्रेस के प्रदेश सचिव को पोस्ट को विवादित बताया है. उन्होंने कांग्रेस नेता पर गंभीर आरोप लगाया है. पुलिस ने इस मामले में बुधवार को मुकदमा दर्ज कर लिया है.
क्या है पूरा मामला: संघ कार्यकर्ता मोहल्ला मुंशीगंज निवासी धनीराम गुप्ता ने मोहम्मदपुर खाला थाने में तहरीर दी है. इसमें मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र के ग्राम कनिकापुर निवासी कांग्रेस नेता आदर्श पटेल की फेसबुक पोस्ट को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं. आरोप लगाया है कि आरोपी ने राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ को बदनाम करने की नीयत से पोस्ट डाली है. इसमें लिखा है कि आरएसएस भारत का सबसे बड़ा आतंकवादी संगठन है.
यह भी आरोप लगाया: धनीराम गुप्ता ने तहरीर में बताया है कि कांग्रेस नेता आदर्श पटेल सस्ती लोकप्रियता पाने के चक्कर मे लगातार सोशल मीडिया पर हिन्दू भावनाओं को भड़काने का प्रयास कर रहे हैं. इससे वे काफी आहत हैं.
आरोपी कांग्रेस नेता ने दी ये सफाई: कांग्रेस के प्रदेश सचिव आदर्श पटेल ने बताया कि कहीं से उन्होंने यह पोस्ट कॉपी करके अपने फेसबुक पर पोस्ट की थी. उनकी मंशा किसी की भावनाओं को आहत करना नहीं था.
पुलिस क्या बोली: थाना प्रभारी आशुतोष मिश्रा ने बताया कि सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है.
यह भी पढ़ें: बाराबंकी में सीएम योगी ने किया किसान पाठशाला का शुभारंभ, अन्नदाताओं को नई कृषि सुविधाओं-योजनाओं की मिली सौगात

