ETV Bharat / state

देहरादून कोर्ट को उड़ाने की धमकी मामले में मुकदमा दर्ज, एसएसपी ने पैदल भ्रमण कर परखी सुरक्षा व्यवस्था

दो दिन लगातार जिला न्यायालय देहरादून को बम से उड़ाने धमकी मामले में हुआ मुकदमा दर्ज, एसएसपी ने घंटाघर-पलटन बाजार का किया पैदल भ्रमण

Bomb Threat in Uttarakhand
जिला न्यायालय देहरादून के बाहर पुलिस कर्मी (फोटो सोर्स- Police)
author img

By ETV Bharat Uttarakhand Team

Published : February 20, 2026 at 10:46 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

देहरादून: कोर्ट परिसर देहरादून को लगातार दो दिन बम से उड़ाने की धमकी भरे ई-मेल के मामले में जिला न्यायालय के सहायक नाजिर की शिकायत के आधार पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ नगर कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है. साथ ही एसटीएफ और अन्य एजेंसी पहले से ही कॉल की सोर्स खंगालने में जुटी है.

बता दें कि जिला न्यायालय देहरादून के सहायक नाजिर नीरज शुक्ला ने नगर कोतवाली में एक शिकायत दर्ज कराई है. जिसमें उन्होंने बताया है कि कि जिला न्यायालय देहरादून की सरकारी ईमेल आईडी पर 17 फरवरी की रात को अलग-अलग स्थानों को बम ब्लास्ट किए जाने की धमकी भरे ई मेल आई थी. जिसको अगले दिन 18 फरवरी को जिला जज से मेल देखने के बाद पुलिस को सूचना दी. उसके बाद अगले दिन 19 फरवरी को भी जिला न्यायालय देहरादून के अलग-अलग स्थानों को बम ब्लास्ट किए जाने की धमकी भरे ई मेल मिली.

बता दें कि जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी बाद ई मेल भेजने का सिलसिला लगातार दो दिन तक जारी रहा. दोनों दिन ई मेल जिला जज के पास आई और पुलिस को सूचना मिलने के बाद पुलिस की बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वायड की टीम ने न्यायालय परिसर की पूरी तरह से चेकिंग की, लेकिन दोनों दिन ही न्यायालय परिसर में किसी भी तरह की कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली. ऐसे में दोबारा काम शुरू किया गया.

Bomb Threat in Uttarakhand
पलटन बाजार में एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल (फोटो सोर्स- Police)

न्यायालय को बम से उड़ाने की लगातार मिल रही धमकियों के बाद सुरक्षा एजेंसी अभी अलर्ट हो गई है. इसके लिए मेटा से पत्राचार किया गया है. एसटीएफ उत्तराखंड और साइबर सेल मेल की जांच कर रही है. साथ ही कोर्ट के बाहर मेटल डिटेक्टर से लैस टीम तैनात की जाएगी. साथ ही अधिवक्ताओं को अपने मानव में स्टीकर लगाने को कहा गया है और सभी वादकारियों को चेकिंग के बाद ही कोर्ट में प्रवेश दिया जाएगा.

"जिला न्यायाधीश के निर्देश के बाद जिला न्यायालय के सहायक नजीर की शिकायत के आधार पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है. साथ ही इस मामले में पहले से ही साइबर और एसटीएफ की टीमों को लगाया गया है. पुलिस की ओर से जल्द ही मेल आईडी को ट्रेस कर लिया जाएगा."- प्रमोद कुमार, एसपी सिटी, देहरादून

एसएसपी ने घंटाघर और पलटन बाजार का किया पैदल भ्रमण: एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने शाम के समय पलटन बाजार का पैदल भ्रमण कर पुलिस व्यवस्थाओं का जायजा लिया. मुख्य बाजारों, चौराहों और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पुलिस की विजिबिलिटी बढ़ाने के निर्देश दिए. उन्होंने मुख्य बाजारों और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर नियमित रूप से पैदल गश्त करने के साथ अस्थाई अतिक्रमण को हटाने के निर्देश भी दिए.

इसके साथ ही उन्होंने बाजारों और मुख्य मार्गों पर बेतरतीब रूप से वाहनों को खड़ा कर लोगों का आवागमन बाधित करने वाले खिलाफ भी चालानी कार्रवाई करने को कहा. एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने बताया कि घंटाघर, पलटन बाजार और आसपास का क्षेत्र का पैदल भ्रमण कर पुलिस व यातायात व्यवस्था का जायजा लिया गया. इस दौरान अधिकारियों ओर पुलिसकर्मियों को सुरक्षा व्यवस्था को लेकर निर्देशित किया गया.

ये भी पढ़ें-