ETV Bharat / state

आशारोड़ी रेंज ऑफिस मारपीट मामला, एक्शन में पुलिस, दो आरोपी गिरफ्तार

वन विभाग के आशारोड़ी रेंज कार्यालय से मारपीट और तोड़फोड़ मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है.

CASE FILED FOREST EMPLOYEE ASSAULT
आशारोड़ी रेंज ऑफिस मारपीट मामला (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Uttarakhand Team

Published : February 22, 2026 at 12:47 PM IST

|

Updated : February 22, 2026 at 3:13 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

देहरादून: आशारोड़ी रेंज कार्यालय में वन कर्मचारी के साथ मारपीट, कर्मियों की वर्दी फाड़ने और महिला कर्मचारियों के साथ गाली गलौज व कार्यालय में तोड़फोड़ करने के आरोप के बाद सख्त कार्रवाई हुई है. वन क्षेत्राधिकार की शिकायत के आधार पर थाना क्लेमनटाउन में आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है. जिसके बाद पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जा रहा है.

इससे पहले वन क्षेत्राधिकार आशारोड़ी रेंज रविंद्र कुमार ने थाना क्लेमेंट टाउन में शिकायत दर्ज कराई है कि शनिवार को सूचना मिली कि चंद्रमणि चौयला क्षेत्र में वन भूमि पर चारदीवारी निर्माण के लिए खुदाई का कार्य किया जा रहा है. सूचना पर वन विभाग के टीम राजकीय वाहन से मौके पर पहुंची जहां वैभव गौर के नाम के व्यक्ति श्रमिकों के साथ खुदाई करवा रहा था. स्टाफ की ओर से भूमि से संबंधित दस्तावेज मांगे जाने पर वह रेंज कार्यालय आया. कार्यालय पहुंचते ही उसने स्टाफ के साथ अभद्रता शुरू कर दी.

वन क्षेत्राधिकार आशारोड़ी रेंज रविंद्र कुमार वेदवाल की शिकायत के आधार पर वैभव गौर, शावेज़ शाह और राखी गौर के खिलाफ अलग-अलग धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
मोहन सिंह, थाना क्लेमेंटटाउन प्रभारी

आरोप लगाया कि आरोपियों ने राजकीय अभिलेख फाड़े और कार्यालय में लगा इनवर्टर तोड़ दिया. महिला कर्मचारियों के साथ भी गाली गलौज और धमकी दी गई. इसी दौरान बाहर से दो वाहनों में शावेज शाह और राखी गौर समेत अन्य लोग भी कार्यालय में पहुंचे. स्टाफ के साथ मारपीट और धमकी देने लगे.

आरोपियों ने परिसर में रखे करीब 10 गमले तोड़ दिए, कार्यालय को भी नुकसान पहुंचाया. राजकीय वाहन समेत अन्य मोटरसाइकिलों को भी नुकसान पहुंचाया गया है. साथ ही आरोपियों ने एक वन आरक्षी की वर्दी फाड़ दी और कई कर्मचारियों को चोट पहुंचाई है. सूचना देने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपियों को अपने साथ ले गई. जिसके बाद मामला शांत हुआ.

आरोपियों के नाम और पते

  • वैभव गौड़ पुत्र शिव प्रसाद सिंह गौड़ निवासी चोला चंद्रमणि थाना पटेल नगर देहरादून उम्र 28 वर्ष
  • सावेज शाह पुत्र अकरम शाह निवासी माजरा थाना पटेल नगर देहरादून उम्र 27 वर्ष

पढ़ें-शिक्षा के बाद वन महकमे के दफ्तर में भी तोड़फोड़, देखिए आशारोड़ी रेंज कार्यालय पर हमले का वीडियो

Last Updated : February 22, 2026 at 3:13 PM IST