ETV Bharat / state

यमुनानगर में अचानक धधकी ग्रैंड विटारा, खजूरी रोड पर खड़ी कार में अचानक लगी आग

यमुनानगर के खजूरी रोड पर खड़ी ग्रैंड विटारा में आग लग गई.

YAMUNANAGAR CAR FIRE
यमुनानगर में अचानक धधकी ग्रैंड विटारा (Etv Bharat)
author img

By ETV Bharat Haryana Team

Published : February 11, 2026 at 11:00 AM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

यमुनानगर:यमुनानगर के खजूरी रोड पर उस समय हड़कंप मच गया, जब फैक्ट्री के बाहर खड़ी Nexa कंपनी की ग्रैंड विटारा कार में अचानक आग लग गई. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक पहले कार से धुआं उठता दिखाई दिया और कुछ ही मिनटों में आग ने पूरी गाड़ी को अपनी चपेट में ले लिया. सड़क किनारे खड़ी कार में लगी आग को देखकर आसपास के लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. घटना के समय गाड़ी में कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया.

फायर ब्रिगेड ने समय रहते पाया काबू: स्थानीय लोगों ने तुरंत सूझबूझ दिखाते हुए फायर ब्रिगेड को सूचना दी. मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. आग इतनी तेज थी कि कुछ ही देर में कार पूरी तरह जलकर खाक हो गई. दमकल कर्मियों की तत्परता से आसपास खड़ी अन्य गाड़ियों और फैक्ट्री परिसर को सुरक्षित बचा लिया गया. राहत की बात यह रही कि इस घटना में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ.

खजूरी रोड पर खड़ी कार में अचानक लगी आग (Etv Bharat)

शॉर्ट सर्किट की आशंका:प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है, हालांकि पुलिस मामले की जांच कर रही है. घटना के बाद कुछ समय के लिए खजूरी रोड पर यातायात प्रभावित रहा, लेकिन पुलिस और प्रशासन की सक्रियता से स्थिति जल्द सामान्य कर दी गई. पुलिस ने कार मालिक से भी पूछताछ शुरू कर दी है.

ये भी पढ़ें: प्रोडक्शन वारंट पर रोहतक लाया गया कुख्यात गैंगस्टर अमन भैंसवाल, अमेरिका से डिपोर्ट के बाद एयरपोर्ट से हुई गिरफ्तारी

ये भी पढ़ें: हरियाणा में मौसम का यू-टर्न, 6 जिलों में होगी जमकर बारिश, 13 शहरों में पारा 25 पार