ETV Bharat / state

तेज रफ्तार कार कवर्धा के हाफ नदी में गिरी, दिल्ली से कोरबा जा रहे थे दंपत्ति

तेज बारिश और नदी किनारे के मोड़ पर अंधेरा होने के चलते दुर्घटना घटी.

CAR FELL INTO HAF RIVER IN KAWARDHA
तेज रफ्तार कार कवर्धा के हाफ नदी में गिरी (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Chhattisgarh Team

Published : June 30, 2026 at 7:58 AM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

कवर्धा: दिल्ली से कोरबा जा रहे पति-पत्नी कवर्धा में हादसे का शिकार हो गए. हादसा उस वक्त हुआ जब कार हॉफ नदी के पास से गुजर रही थी. नदी के मोड़ पर अंधेरा ज्यादा होने और बारिश की वजह से सड़क दिखाई नहीं दी, जिससे कार बेकाबू होकर नदी में जा गिरी. हादसे में कार सवार पति-पत्नी को गंभीर चोटें आई हैं. दोनों लोगों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

दिल्ली से कोरबा जा रही कार हॉफ नदी में गिरी

घायलों के नाम साहिल मंसूरी और सैंकी हैं, दोनों लोग दिल्ली के रहने वाले हैं. दोनों लोग जबलपुर होते हुए कवर्धा के रास्ते कोरबा जा रहे थे. घायल महिला ने बताया कि उसका मायका कोरबा में है, वो लोग अपने मायके जा रहे थे, तभी उनकी कार बेकाबू होकर नदी में जा गिरी. हादसा देर रात पांडातराई के हॉफ नदी मोड़ पर हुआ.

CAR FELL INTO HAF RIVER IN KAWARDHA
तेज रफ्तार कार कवर्धा के हाफ नदी में गिरी (ETV Bharat)

बारिश और अंधेरे की वजह से हुआ हादसा

जिस वक्त कार नदी में गिरी उस वक्त मौके से एक एंबुलेंस गुजर रही थी. एंबुलेंस चला रहे ड्राइवर ने हादसे को देख लिया था. वो तुरंत मौके पर पहुंचा और पति पत्नी को कार से बाहर निकाला. एंबुलेंस चालक ने तत्काल हादसे की सूचना पुलिस को भी दी, जिसके बाद मौके पर पुलिस भी पहुंच गई. घायल पति-पत्नी का इलाज फिलहाल जिला अस्पताल में जारी है.

तेज रफ्तार कार कवर्धा के हाफ नदी में गिरी (ETV Bharat)

एंबुलेंस ड्राइवर की मदद से बची जान

2 महीने पहले भी एक कार इसी तरह से बेकाबू होकर हॉफ नदी में जा गिरी थी. इस हादसे में कार में सवार पांच युवकों की दर्दनाक मौत हो गई थी. स्थानीय लोगों का कहना है कि हॉफ नदी का ये मोड़ ब्लैक स्पॉट बन चुका है. इसके बाद भी यहां पर सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम और खतरे के बोर्ड नहीं लगाए गए हैं. स्थानीय लोगों का आरोप है कि निर्माणाधीन पुल और सड़क का कार्य लंबे समय से अधूरा पड़ा है, जिसकी वजह से ज्यादा हादसे हो रहे हैं.

क्या होता है ब्लैक स्पॉट ?

सड़क या हाईवे पर उस जगह को 'ब्लैक स्पॉट' कहा जाता है जहां बार-बार भीषण सड़क दुर्घटनाएं होती हैं. परिवहन विभाग के अनुसार, यदि किसी 500 मीटर के दायरे वाली सड़क पर पिछले 3 वर्षों में 5 से अधिक गंभीर दुर्घटनाएं हुई हों या 10 से ज्यादा लोगों की जान गई हो, तो उस जगह को ब्लैक स्पॉट घोषित कर दिया जाता है.

गाड़ी चलाते वक्त इन बातों का रखें ध्यान

  • नशे की हालत में ड्राइविंग न करें
  • सीट बेल्ट और हेलमेट जरूर लगाएं
  • गाड़ी चलाते वक्त फोन पर बात न करें
  • यातायात निमयों का पालन करें
  • सड़क किनारे लगे चेतावनी के बोर्ड जरूर देखें
  • गाड़ी चलाते वक्त गति सीमा का ध्यान रखें
  • ड्राइविंग के दौरान साइड और बैक मिरर पर नजर रखें
  • मुड़ने के दौरान प्रॉपर इंडिकेटर और हार्न दें
  • ओवरटेकिंग से बचें
  • बारिश के दौरान अतिरिक्त सावधानी बरतें

कवर्धा में अवैध रेत खनन और भंडारन पर पुलिस और खनिज विभाग का एक्शन

कवर्धा में मूलनिवासी संघ का जंगी प्रदर्शन, पुलिस से हुई धक्का मुक्की, गृह मंत्री का मांगा इस्तीफा

कवर्धा के सरोधा डैम में हादसा, नहाने गया युवक लापता, 24 घंटे बाद भी नहीं मिला कोई सुराग