ETV Bharat / state

पेट्रोल पंप में फ्यूल भराने आई स्कॉर्पियो में लगी आग, पुलिस और पंप कर्मियों की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

धनबाद के पुटकी थाना क्षेत्र में डीजल भरवाने गए एक वाहन में अचानक आग लग गई. समय रहते हुए इस पर काबू पालिया गया.

CAR CAUGHT FIRE IN DHANBAD
धनबाद में एक वाहन में अचानक आग लग गई (Etv Bharat)
author img

By ETV Bharat Jharkhand Team

Published : December 20, 2025 at 1:17 PM IST

|

Updated : December 20, 2025 at 1:33 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

धनबादः जिले के पुटकी थाना क्षेत्र के चिरुडीह स्थित विनोद इंडियन पेट्रोल पंप में शुक्रवार की रात डीजल भरवाने आए एक स्कार्पियो वाहन में अचानक आग लग गई. जिससे कुछ देर के लिए यहां अफरातफरी मच गई.

घटना में कोई नुकसान नहीं हुआ

बताया जा रहा है कि पुटकी ओल्ड डीवीसी निवासी विकास कुमार सिंह अपने स्कार्पियो में डीजल भरवाने पहुंचे थे. इसी दौरान गाड़ी से धुआं उठने लगा. धुआं देखते ही पेट्रोल पंप कर्मियों के द्वारा वाहन को पंप परिसर से बाहर निकाल दिया गया. बाहर निकालते ही गाड़ी में भयानक आग लग गई. वहीं पंपकर्मी, पुलिस और दमकलकर्मियों की मदद से आग पर पूरी तरह नियंत्रण पा लिया गया. घटना में किसी को कोई नुकसान नहीं हुआ है.

पेट्रोल पंप पर स्कॉर्पियो में लगी आग (Etv Bharat)

फ्यूल भराने के बाद धुंआ उठा और आग लग गई

वहीं, घटना को लेकर पुटकी थाना प्रभारी वकार हुसैन ने कहा कि पेट्रोल पंप फ्यूल भराने के लिए स्कॉर्पियो पहुंची थी. फ्यूल भराने के बाद वाहन के अगले टायर में धुंआ उठने के बाद अचानक आग लग गई. जिसके बाद वाहन को पंप से आगे बढ़ाकर खड़ा किया गया था.

CAR CAUGHT FIRE IN DHANBAD
घटनास्थल पर मौजूद भीड़ (Etv Bharat)

आग पर पाया गया काबू

धीरे- धीरे आग बोनट ने पकड़ ली और आग की लपटें ऊपर तक उठने लगीं. इसके बाद दमकलकर्मियों को बुलवाया गया, जिसके बाद स्कार्पियो वाहन में लगी आग पर काबू पा लिया गया.

ये भी पढ़ें-

गिरिडीह में फुटपाथ दुकानों में लगी भीषण आग, लाखों की संपत्ति जलकर खाक

धनबाद में चलता ट्रक बना आग का गोला! चालक की सूझबूझ से टला हादसा

जमशेदपुर में बीच सड़क पर खड़ी कार में अचानक लगी आग, लोगों के बीच मच गई अफरा-तफरी

Last Updated : December 20, 2025 at 1:33 PM IST