ETV Bharat / state

रामगढ़ में भीषण सड़क हादसा, कार और बाइक की टक्कर में एक युवक की मौत

रामगढ़ में बरकाकाना में कार और बाइक की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई. वहीं एक युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है.

Ramgarh Road accident
Ramgarh Road accident (Ramgarh Road accident)
author img

By ETV Bharat Jharkhand Team

Published : February 25, 2026 at 10:38 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

रामगढ़: जिले के बरकाकाना थाना इलाके में तेज रफ्तार ने एक युवक की जान ले ली. कार और बाइक की आमने-सामने की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक जिंदगी और मौत से जूझ रहा है. हादसे के बाद लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और सड़क जाम कर दिया गया. यह दुखद घटना रामगढ़-पतरातू मेन रोड पर मुंडा ढाबा के पास हुई.

जानकारी के मुताबिक, भुरकुंडा से रामगढ़ जा रही एक कार और बरकाकाना से घुटूवा जा रही एक बाइक में आमने-सामने टक्कर हो गई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के दोनों एयरबैग खुल गए, जबकि बाइक सवार दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए.

स्थानीय लोगों ने दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद मोजाहिद अंसारी उर्फ ​​छोटे को मृत घोषित कर दिया. दूसरे युवक ईदुल अंसारी की हालत गंभीर बनी हुई है. युवक की मौत की खबर मिलते ही लोगों का गुस्सा भड़क गया. शव को सड़क पर रखकर रात भर सड़क जाम कर दिया गया. सूचना मिलने पर बरकाकाना ओपी पुलिस मौके पर पहुंची और मामले को शांत करने की कोशिश कर रही है.

परिवार वालों ने बताया कि हादसा तेज रफ्तार और लापरवाही से गाड़ी चलाने की वजह से हुआ. वे प्रशासन से मुआवजे और दोषी ड्राइवर के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं.

बरकाकाना थाना प्रभारी उमाशंकर वर्मा ने बताया कि हादसे में शामिल दोनों गाड़ियों को जब्त कर लिया गया है. मामले की जांच की जा रही है और कानून के मुताबिक आगे की कार्रवाई की जाएगी. परिवार वालों और आक्रोश गांव वालों को शांत करने की कोशिश की जा रही है.