ETV Bharat / state

उत्तराखंड में भीषण सड़क हादसा, कार और पिकअप की टक्कर, एक युवक की मौत

नैनीताल के हल्द्वानी में एक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि चार गंभीर घायल हो गए.

NAINITAL ROAD ACCIDENT
हल्द्वानी सड़क हादसा (Photo-ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Uttarakhand Team

Published : January 2, 2026 at 2:50 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

हल्द्वानी: नैनीताल घूम कर वापस लौट रहे युवकों की कार काठगोदाम कोतवाली क्षेत्र स्थित खेड़ा के पास एनएच 109 में एक पिकअप से जा भिड़ी. हादसे में कार सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हो गए. घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है. पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सुपुर्द कर दिया है.

हल्द्वानी गौलापार क्षेत्र में हाईवे संख्या 109 पर बीती देर रात एक भीषण सड़क दुर्घटना हो गई. इस हादसे में एक पिकअप वाहन और पर्यटकों की कार के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई. दुर्घटना इतनी भीषण थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, वहीं पिकअप वाहन भी सड़क किनारे पलट गई. जानकारी के अनुसार, पर्यटकों की कार में कुल पांच लोग सवार थे. कार में सवार सभी लोग रामपुर के रहने वाले थे और नए साल में नैनीताल कि और घूमने के लिए आए हुए थे.

हल्द्वानी सड़क हादसे में युवक की मौत (Video-ETV Bharat)

युवक घर लौट रहे थे, जैसे ही उनकी कार खेड़ा के पास पहुंची तभी पिकअप सामने आ गया. जिस कारण दोनों वाहन आपस में टकरा गए. टक्कर के बाद कार में सवार सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. स्थानीय लोगों और राहगीरों ने तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी तथा घायलों को बाहर निकालने में मदद की. घटना की सूचना मिलते ही गौलापार पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया. सभी घायलों को तत्काल नजदीकी सुशीला तिवारी चिकित्सालय भेजा गया, जहां उपचार के दौरान एक युवक ने दम तोड़ दिया. शेष चार घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है.

मृतक की पहचान रिजवान निवासी रिछा उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है, जबकि अन्य भी रिछा के रहने वाले हैं. पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) हल्द्वानी अमित कुमार ने बताया कि दुर्घटना में मृतक के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने की कार्रवाई की जा रही है और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. उन्होंने कहा कि प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाना हादसे का कारण माना जा रहा है, हालांकि सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है. दुर्घटनाग्रस्त दोनों वाहनों को सड़क से हटाकर यातायात को सुचारू कर दिया गया है. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ की जा रही है, ताकि हादसे के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके.

पढ़ें-उत्तराखंड में बड़ा हादसा, अल्मोड़ा में यात्रियों से भरी बस खाई में गिरी, 7 की मौत, 12 घायल, सूची जारी