ETV Bharat / state

ईरान के सुप्रीम लीडर खमेनेई की मौत पर कैंडल मार्च, यूएस और इजराइल के खिलाफ नारे लगे

ईरान के सुप्रीम लीडर अली खामेनेई की मौत पर पलामू में सैकड़ों लोगों ने कैंडल मार्च निकाला.

CANDLE MARCH IN PALAMU
कैंडल मार्च में भाग लेते लोग (Etv Bharat)
author img

By ETV Bharat Jharkhand Team

Published : March 2, 2026 at 4:00 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

पलामू: ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई की इजराइली और यूएस स्ट्राइक में मौत के विरोध में हुसैनाबाद में कैंडल मार्च निकाला गया. कैंडल मार्च सदर इमामबाड़ा हुसैनाबाद से निकाला गया, जिसमें काफी संख्या में लोग शामिल हुए.

मार्च का नेतृत्व हुसैनाबाद के मुतवल्ली तकी हुसैन रिजवी, मौलाना सैयद शाजिर रिजवी, सैयद शमीम हैदर, मुस्वी राजा, शेर अली, नगर पंचायत अध्यक्ष अजय कुमार भारती, इकबाल हुसैन, नेहाल मिर्जा, राज अली आदि कर रहे थे.

पलामू के हुसैनाबाद में कैंडल मार्च निकाला गया (Etv Bharat)

खामेनेई की मौत पर दुख व्यक्त किया गया

रविवार की देर शाम सैकड़ों लोग सदर इमामबाड़ा में इकट्ठा हुए वे अपने हाथों में कैंडल लेकर खामेनेई की मौत पर दुख व्यक्त कर रहे थे. जुलूस जेपी चौक पर संपन्न हो गया. जुलूस में शोक मनाने वालों ने खामेनेई की तस्वीरें अपने हाथों में ले रखी थीं.

विरोध में आवाज बुलंद करने की अपील

कैंडल मार्च में शामिल लोग यूएस और इजराइल के खिलाफ नारे लगा रहे थे. शिया धर्मगुरु मौलाना कल्बे जवाद ने तीन दिन के शोक की घोषणा की बात कही. मुतवल्ली तकी हुसैन रिजवी ने पूरे मुस्लिम समुदाय और सभी मानवतावादियों से अपील की है कि वे विरोध में आवाज बुलंद करें.

जुलूस में यह भी नारे लगाए गए कि तुम एक खमेनेई मरोगे, हर घर से खमेनेई निकलेगा. जुलूस में शब्बीर हुसैन, मोहम्मद हुसैन, जज्जू खान, शमीम कुरैशी, मिथुन के अलावा सैकड़ों लोग शामिल थे.

इसे भी पढ़ेंः

लाइव US-इजराइल-ईरान युद्ध: खामेनेई, उनकी बेटी-दामाद, नाती मारे गए, ईरान ने इजराइल पर दागी मिसाइलें

ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत, जानिए कैसे बने थे सर्वोच्च धार्मिक नेता

कौन होगा खामेनेई का उत्तराधिकारी, ईरान के सुप्रीम लीडर का चयन कैसे होता है, जानें