ETV Bharat / state

नौकरी का सुनहरा अवसर! फील्ड सर्वेयर के इतने पदों पर निकली भर्ती, शिमला में कैंपस इंटरव्यू

फील्ड सर्वेयर के लिए रोजगार कार्यालय शिमला में कैंपस इंटरव्यू का आयोजन किया जा रहा है.

Campus interviews for Field Surveyor positions
फील्ड सर्वेयर के लिए शिमला में कैंपस इंटरव्यू (FILE PHOTO, ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Himachal Pradesh Team

Published : January 10, 2026 at 10:21 AM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

शिमला: नए साल हिमाचल प्रदेश के बेरोजगार युवाओं के लिए अच्छी खबर है. जॉब की तलाश कर रहे प्रदेश युवाओं को नौकरी का सुनहरा अवसर मिलने जा रहा है. 13 जनवरी 2026 को जिला रोजगार कार्यालय शिमला में कैंपस इंटरव्यू का आयोजन किया जा रहा है. इस कैंपस इंटरव्यू में फील्ड सर्वेयर के लिए आवेदकों का साक्षात्कार/इंटरव्यू लिया जाएगा.

बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार का सुनहरा अवसर

जिला रोजगार अधिकारी शिमला प्रवीन नगराईक ने जानकारी बताया कि, "जिला रोजगार कार्यालय शिमला द्वारा ज्योमेट्रिक्स साइंटिफिक टेक्नोलॉजी सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड बांश्टू निवास, कुफ्टाधार शिमला के लिए फील्ड सर्वेयर के 50 पदों के लिए 13 जनवरी को जिला रोजगार कार्यालय शिमला में कैंपस इंटरव्यू का आयोजन किया जा रहा है."

आवेदकों के लिए नियम व शर्तें

जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि, इन पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवारों की शैक्षणिक योग्यता 12वीं और आईटीआई/इलेक्ट्रिकल या सर्वेयर में डिप्लोमा पास होना जरूरी है. साथ ही आवेदकों की आयु 20 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए. इन पदों के लिए केवल पुरुष ही आवेदन कर सकते हैं. ऐसे में जो इच्छुक उम्मीदवार इन पदों से संबंधित योग्यता रखते हों, अपने सभी अनिवार्य दस्तावेज और रिज्यूम सहित 13 जनवरी को जिला रोजगार कार्यालय शिमला में सुबह 11 बजे पहुंचें.

रोजगार कार्यालय में ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन अनिवार्य

रोजगार अधिकारी प्रवीन नगराईक ने बताया कि, आवेदक का नाम रोजगार कार्यालय में ऑनलाइन पंजीकरण होना अनिवार्य है. उन्होंने बताया कि जिनका नाम रोजगार कार्यालय में पंजीकृत नहीं है, वह संबंधित साइट eemis.hp.nic.in पर जा कर घर बैठे ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं. अधिक जानकारी के लिए 89683-93333 व 87773-47057 पर संपर्क कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें: हिमाचल में इस दिन से मान्य नहीं होगी प्रधान की मुहर, 1 फरवरी से पंचायतों में लागू होगा ये नया सिस्टम

ये भी पढ़ें: शिमला के ऐतिहासिक जाखू मंदिर का बदलेगा स्वरूप, 5.67 करोड़ से होगा जीर्णोद्धार, श्रद्धालुओं को मिलेंगी ये सुविधाएं