ETV Bharat / state

चूरू में कैंपर ने मारी बाइक को टक्कर, मां-बेटे की मौत

हादसे की सूचना पर भानीपुरा पुलिस अस्पताल पहुंची और घटना की जानकारी ली.

TWO PEOPLE DEAD IN ACCIDENT,  ROAD ACCIDENT IN CHURU
हादसे के बाद एकत्रित लोग. (ETV Bharat churu)
author img

By ETV Bharat Rajasthan Team

Published : June 3, 2026 at 10:18 AM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

चूरू: सरदारशहर के भानीपुरा पुलिस थाना इलाके में बड़ा हादसा हुआ है. यहां गांव बोघेरा के पास कैंपर ने बाइक को टक्कर मार दी. हादसे में बोघेरा निवासी मां -बेटा घायल हो गए. घायलों को स्थानीय निवासियों ने सरदारशहर के राजकीय उपजिला अस्पताल पहुंचाया, जहां पर डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया. हादसे की सूचना पर भानीपुरा पुलिस अस्पताल पहुंची और घटना की जानकारी ली.

भानीपुरा पुलिस थाने के एएसआई विनोद कुमार ने बताया कि मृतक रामस्वरूप के बड़े भाई मोहनलाल मेघवाल ने रिपोर्ट दी कि छोटा भाई 28 वर्षीय रामस्वरूप और 55 वर्षीय मां इमरती देवी बाइक से शिमला गांव बैंक गए हुए थे. बैंक का कार्य पूरा कर शिमला गांव से वापस बोघेरा गांव आ रहे थे, उसी वक्त गांव के पास सामने से आ रही एक कैंपर ने बाइक के टक्कर मार दी. हादसे में बाइक पर सवार मां-बेटा घायल हो गए.

पढ़ेंः हाईवे पर भीषण सड़क हादसा : बलकर वाहन की टक्कर से खाई में गिरी कार, दो की मौत

वहां से गुजर रहे लोगों ने घायल मां-बेटे को सरदारशहर के राजकीय उपजिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया. रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने परिजनों की मौजूदगी में मां-बेटे के शवों को पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सुपुर्द कर दिया. पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है. मृतक रामस्वरूप दो भाइयों में छोटा है. मृतक रामस्वरूप के दो पुत्र हैं. हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. ग्रामीण परिजनों को ढांढस बंधाते हुए नजर आए. हादसे की सूचना पर पूरे गांव में गमगीन माहौल हो गया.