ETV Bharat / state

छत्तीसगढ़ नर्सिंग ऑफिसर्स एसोसिएशन संघ का कैलेंडर जारी, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया विमोचन

जनदर्शन कार्यक्रम के दौरान संघ के प्रतिनिधियों ने छत्तीसगढ़ नर्सिंग ऑफिसर्स संगठन संघ की लंबित मांगों को पूरा करने की मांग की.

CG NURSING OFFICERS ASSOCIATION
छत्तीसगढ़ नर्सिंग ऑफिसर्स एसोसिएशन संघ का कैलेंडर (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Chhattisgarh Team

Published : January 8, 2026 at 8:54 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

रायपुर: छत्तीसगढ़ नर्सिंग ऑफिसर्स एसोसिएशन संघ के वार्षिक कैलेंडर का विमोचन मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया. गुरुवार को मुख्यमंत्री निवास में आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम के दौरान सीएम ने इसका विमोचन किया. इसके साथ ही स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने भी स्वास्थ्य मंत्री कार्यालय में कैलेंडर का विमोचन किया. इस अवसर पर संघ के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री को नववर्ष की शुभकामनाएं दी.

छत्तीसगढ़ नर्सिंग ऑफिसर्स एसोसिएशन संघ का कैलेंडर जारी

छत्तीसगढ़ नर्सिंग ऑफिसर्स एसोसिएशन कि प्रदेश अध्यक्ष रीना राजपूत ने कहा, "जनदर्शन कार्यक्रम के दौरान संघ के प्रतिनिधियों ने छत्तीसगढ़ नर्सिंग ऑफिसर्स संगठन संघ की लंबित मांगों से शासन को अवगत कराया गया. संघ ने वर्ष 2018 में नर्सिंग संवर्ग के ग्रेड पे एवं वेतनमान के निर्धारण के लिए गठित, शासन की समिति की अनुशंसाओं को लागू करने की मांग मुख्यमंत्री से की. मुख्यमंत्री साय ने इस विषय पर विचार किए जाने का आश्वासन दिया."

CG NURSING OFFICERS ASSOCIATION
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया विमोचन (ETV Bharat)



सीएम और स्वास्थ्य मंत्री से की संघ ने मांग

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने संघ की मांगों पर सकारात्मक रुख अपनाया. इसके साथ ही तत्काल आयुक्त चिकित्सा शिक्षा के साथ बैठक कर इसके लिए समय देने की बात कही. छत्तीसगढ़ नर्सिंग ऑफिसर्स एसोसिएशन ने बताया कि इसके तहत आयुक्त चिकित्सा शिक्षा द्वारा मंगलवार, 13 जनवरी को संघ के पदाधिकारियों एवं सदस्यों के साथ नया रायपुर स्थित कार्यालय में बैठक हेतु समय निर्धारित किया गया है. संघ के सदस्यों ने आशा व्यक्त की है कि इस बैठक के माध्यम से नर्सिंग संवर्ग से संबंधित समस्याओं के निराकरण की दिशा में ठोस निर्णय लिए जाएंगे और कर्मचारियों को शीघ्र राहत मिलेगी.

CG NURSING OFFICERS ASSOCIATION
छत्तीसगढ़ नर्सिंग ऑफिसर्स एसोसिएशन संघ का कैलेंडर (ETV Bharat)
कैलेंडर जारी करने के मौके पर संघ की प्रदेश अध्यक्ष डॉ रीना राजपूत, प्रदेश महामंत्री रंजना सिंह ठाकुर, जिला अध्यक्ष सुमन देवांगन, उपाध्यक्ष शीतल सोनी एवं अन्य पदाधिकारी गण कोमेश्वरी नवरंगे, संगीता वर्मा और स्वप्ना देवांगन मौजूद रहे.

पति की गर्लफ्रेंड के चक्कर में पत्नी ने दी जान, कोरबा के बांकीमोंगरा की घटना

जशपुर में महिला एवं बाल विकास विभाग में रिश्वतखोरी, 40 हजार रुपए लेते सहायक ग्रेड-2 अधिकारी रंगे हाथ गिरफ्तार

नीम पेड़ से निकली दूध की धार, पीने के बाद शारीरिक कष्ट दूर होने का दावा, पूजा पाठ का दौर शुरु