ETV Bharat / state

चित्तौड़ सैनिक स्कूल के अधिराज ने नेशनल सब जूनियर बॉक्सिंग में जीता ब्रॉन्ज मेडल

पंजाब में हुई अंडर-15 वर्ग प्रतियोगिता में अधिराज के मुक्के प्रतिद्वंद्वियों पर पड़े भारी.

Adhiraj Rakesh Chahar won the bronze medal
अधिराज राकेश चाहर ने जीता कांस्य पदक (Photo source: Sainik School Chittorgarh)
author img

By ETV Bharat Rajasthan Team

Published : July 1, 2026 at 5:01 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

चित्तौड़गढ़: सैनिक स्कूल चित्तौड़गढ़ के कैडेट अधिराज राकेश चाहर ने राष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन करते हुए राजस्थान का गौरव बढ़ाया. अधिराज ने पांचवीं नेशनल सब जूनियर अंडर-15 बॉक्सिंग चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीत कर स्कूल और प्रदेश का नाम रोशन किया.

चित्तौड़गढ़ सैनिक स्कूल के जनसम्पर्क अधिकारी बाबूलाल शिवरान ने बताया कि 23 से 29 जून तक लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी, फगवाड़ा (जालंधर, पंजाब) में राष्ट्रीय प्रतियोगिता हुई. इसमें कैडेट अधिराज ने बालक वर्ग के 67-70 किलोग्राम भार वर्ग में कांस्य पदक जीता. अधिराज ने कर्नाटक, उत्तरप्रदेश, झारखंड तथा हरियाणा के मुक्केबाजों के विरुद्ध प्रभावी प्रदर्शन किया.

पढ़ें:अनूपगढ़ की बेटी आरती ने कबड्डी में रचा इतिहास, राष्ट्रीय स्तर पर जीता ब्रॉन्ज मेडल

जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि पहले 22 से 24 मई तक इंदिरा गांधी स्टेडियम, अलवर में पांचवीं राजस्थान सब जूनियर अंडर-15 बॉक्सिंग चैंपियनशिप में अधिराज ने अपने सभी मुकाबलों में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीता था. स्कूल प्राचार्य कर्नल अनिलदेव सिंह जसरोटिया ने कहा कि अधिराज की उपलब्धि स्कूल के सभी विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है. उप प्राचार्य लेफ्टिनेंट कर्नल ईशा ठकराल ने कहा, अधिराज की उपलब्धि विद्यालय के खेल इतिहास में एक और स्वर्णिम अध्याय जोड़ती है.

प्रशासनिक अधिकारी मेजर सी श्रीकुमार ने भी अधिराज के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की. इधर, स्कूल के समस्त शिक्षक, प्रशिक्षक, कर्मचारी तथा कैडेट्स ने अधिराज राकेश चाहर की उल्लेखनीय उपलब्धि पर प्रसन्नता जताई.

पढ़ें: राजस्थान की बेटी कियाना ने किया कमाल, वर्ल्ड कैडेट शतरंज चैंपियनशिप 2025 में जीता कांस्य पदक