ETV Bharat / state

यूपी में पहली बार 5 साल बाद ही होगा सड़कों का निर्माण, कैबिनेट मिनिस्टर सुरेश खन्ना बोले- PWD ठेकेदार कराएंगे ये काम

शाहजहांपुर में कैबिनेट मिनिस्टर सुरेश कुमार खन्ना ने प्रदेशवासियों को होली की शुभकामनाएं दीं और विधायक निधि से सड़कों के निर्माण के बारे में बताया.

Suresh Kumar Khanna
शाहजहांपुर में कैबिनेट मिनिस्टर सुरेश कुमार खन्ना. (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Uttar Pradesh Team

Published : March 4, 2026 at 9:45 AM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

शाहजहांपुर: देश भर में होली की धूम मची हुई है. होली खेली जा रही है. लोग एक दूसरे को बधाइयां दे रहे हैं.

इस बीच उत्तर प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना भी मंगलवार को शाहजहांपुर पहुंचे. यहां पहुंच कर उन्होंने प्रदेश के लोगों को होली की बहुत-बहुत शुभकामनाएं दी.

गौर करें तो सुरेश कुमार खन्ना शाहजहांपुर नगर विधानसभा से विधायक हैं. अपने क्षेत्र के विकास को लेकर उन्होंने कहा कि उनके विधान सभा क्षेत्र में 60 नई सड़क बनाई जा रही हैं. ये सड़कें 75 करोड़ से अधिक की लागत से बन रही हैं.

बता दें कि उत्तर प्रदेश सरकार के वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना के शाहजहांपुर पहुंचने पर उनका जोरदार स्वागत किया गया. इस दौरान उन्होंने एक प्रेस वार्ता कर मीडिया के कई सार सवाल के जवाब दिए. इस दौरान उन्होंने विधायक निधि से बनी हुई सड़कों के बारे में विस्तार से जानकारी दी.

इस दौरान वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने यह भी कहा कि लोक निर्माण विभाग के द्वारा अब 5 साल में नई सड़कें बनाई जाएंगी. इन सड़कों के मेंटेनेंस की जिम्मेदारी संबंधित ठेकेदार की होगी.

मंत्री ने बताया कि उत्तर प्रदेश में ऐसा पहली बार हो रहा है, जब सरकार के आदेश के बाद हर 5 साल में नई सड़कें बनाई जाएंगी. इससे पहले 7 साल के बाद नई साल के बनाने का प्रावधान था.

ये भी पढ़ें -