कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के पति ने मांगी माफी, '20-25 हजार में मिलती हैं लड़कियां' बयान पड़ा भारी
धामी सरकार में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के पति गिरधारी लाल साहू ने शादी पर दिए अपने एक विवादित बयान पर माफी मांगी है.

By ETV Bharat Uttarakhand Team
Published : January 2, 2026 at 1:39 PM IST
|Updated : January 2, 2026 at 1:49 PM IST
देहरादून: इन दिनों अपने कुछ नेताओं ने कारण बीजेपी के सामने मुश्किल खड़ी हो गई है. अंकिता भंडारी हत्याकांड का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि धामी सरकार में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के पति गिरधारी लाल साहू का एक वीडियो सामने आ गया, जिसने फिर से सरकार और बीजेपी की फजीहत करा दी है. हालांकि, मामले सामने आने के बाद गिरधारी लाल साहू ने इस मामले पर सफाई दी और माफी भी मांगी है. वीडियो बीती 23 दिसंबर के दिन एक कार्यक्रम का बताया जा रहा है.
दरअसल, गिरधारी लाल साहू अल्मोड़ा जिले के सोमेश्वर में एक कार्यक्रम में गए थे. वहीं पर वो कुछ युवाओं के बात कर रहे थे. इस दौरान गिरधारी लाल साहू ने कार्यक्रम में मौजूद कुछ युवाओं से बात की और उसने पूछा कि अब तक उनकी शादी नहीं हुई क्या? आगे वो कहते हैं कि, इतनी उम्र में तो हमारे तीन-चार बच्चे हो जाते. गिरधारी लाल साहू ने फिर बिहार राज्य का नाम लेते हुए कहा कि तुम लोग वहां चले जाओ. वहां से 20 से 25 हजार रुपए में शादी के लिए युवतियां मिल जाती हैं.
गिरधारी लाल साहू का जब ये वीडियो सामने आया है तो उनकी हर जगह आलोचना होने लगी. सोशल मीडिया पर बीजेपी और गिरधारी लाल साहू को ट्रोल किया जाने लगा. पहले से ही अंकिता भंडारी हत्याकांड फिर चर्चाओं में आने से दुविधा में पड़ी बीजेपी के लिए गिरधारी लाल साहू के इस बयान ने असहज स्थिति पैदा हो गई.
महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्रालय जैसी अत्यंत संवेदनशील जिम्मेदारी संभालने वाली मंत्री श्रीमती रेखा आर्य के पति श्री गिरधारी लाल साहू द्वारा सार्वजनिक मंच से दिया गया कथित बयान —
— Jyoti Rautela (@JyotiRautela11) January 1, 2026
“बिहार से 20–25 हजार रुपये में लड़कियां आसानी से मिल जाती हैं” —
की मैं कठोर शब्दों में निंदा… pic.twitter.com/jpN87tB85Q
हालांकि, अब अपने इस बयान पर गिरधारी लाल साहू सफाई देते हुए नजर आ रहे हैं. गिरधारी लाल साहू ने अपनी सफाई में बताया कि वो धौलागढ़ क्षेत्र में एक कार्यक्रम में गए थे. वहीं पर उन्होंने अपने मित्र की शादी के विषय में चर्चा की थी.
बेटियों के सम्मान पर चुप्पी अब नहीं चलेगी।
— Jyoti Rautela (@JyotiRautela11) January 2, 2026
आज उत्तराखंड प्रदेश महिला कांग्रेस ने महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्य के यमुना कॉलोनी स्थित आवास का घेराव कर अपना कड़ा विरोध दर्ज कराया।
अंकिता भंडारी हत्याकांड में भाजपा के वीआईपी नाम सामने आने के बावजूद मंत्री रेखा… pic.twitter.com/8wLqmxLugg
मेरे उस संबोधन को विरोधियों और कांग्रेस के नेताओं ने तोड़-मरोड़कर मीडिया में पेश किया है, जो गलत और निराधार है. जहां तक बेटियों के बारे में बात है. मैं हर साल बरेली में होने वाली रामलीला में 101 बेटियों की शादी करता हूं. जो भी मेरी श्रद्धा होती है, उसका मैं सहयोग करता हूं. विरोधी सिर्फ मेरे संबोधन को तोड़-मरोड़कर पेश कर रहे हैं, ताकि जनता से उन्हें कोई लाभ मिले, लेकिन जनता उन्हें कोई लाभ नहीं देगी. फिर भी मेरी बात किसी को गलत लगी और उससे ठेस पहुंची हो तो मैं हाथ जोड़कर माफी मांगता हूं.
- गिरधारी लाल साहू, कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के पति -
कांग्रेस ने बीजेपी पर साधा निशाना: इस मामले पर कांग्रेस ने भी कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या और उनके पति गिरधारी लाल साहू को घेरना शुरू कर दिया. उत्तराखंड कांग्रेस के महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला ने कहा कि गिरधारी लाल साहू का यह बनाय न केवल घोर निंदनीय और शर्मनाक है, बल्कि यह पूरे देश की महिलाओं और बच्चियों की गरिमा पर सीधा हमला है. महिलाओं को इस प्रकार वस्तु की तरह प्रस्तुत करना मानव तस्करी, बाल विवाह और महिला शोषण जैसी जघन्य सामाजिक बुराइयों को बढ़ावा देने वाली मानसिकता को उजागर करता है.
'बिहार में 20-25 हजार रुपए में लड़कियां मिल जाती हैं'
— Congress (@INCIndia) January 2, 2026
- ये शर्मनाक बात उत्तराखंड की BJP सरकार में महिला सशक्तिकरण मंत्री रेखा आर्य के पति गिरधारी लाल ने कही है
गिरधारी लाल साहू बिहार की बेटियों की कीमत लगा रहा है, उनके खरीद-फरोख्त की बात कर रहा है।
आपको याद होगा-
उत्तराखंड… pic.twitter.com/EF5Rdy0F8F
सबसे गंभीर बात यह है कि यह बयान उस परिवार से आया है, जिसकी सदस्य स्वयं महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्रालय की मंत्री हैं. यह सरकार की कथनी और करनी के बीच के अंतर को साफ़ तौर पर सामने लाता है. महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और अधिकारों पर किसी भी तरह की टिप्पणी स्वीकार्य नहीं है. दोषियों को जवाबदेह ठहराना और सार्वजनिक माफी सुनिश्चित करना लोकतंत्र और संविधान की अनिवार्य मांग है.
-ज्योति रौतेला, प्रदेश अध्यक्ष, महिला मोर्चा, उत्तराखंड कांग्रेस -
पढ़ें---
- कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा को रेखा आर्य ने बताया राजनीतिक आडंबर, बोलीं- उनका विजन ही स्पष्ट नहीं
- रेखा आर्य के पति ने PCC चीफ को भेजा 5 करोड़ रुपए का मानहानि नोटिस
- मंत्री रेखा आर्य के पति के खिलाफ गैर जमानती वारंट, बरेली डबल मर्डर केस में बढ़ी मुश्किल
- मंत्री रेखा आर्य के पति ने बंटवाया 'एक्सपायरी आटा', कांग्रेस ने साधा निशाना

