ETV Bharat / state

"जब उनकी सरकार आएगी, तब अपने वादे पूरे कर लें", अभय चौटाला पर कैबिनेट मंत्री बेदी का पलटवार

करनाल में कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने अभय चौटाला के बयान पर पलटवार किया.

कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी
कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी (Etv Bharat)
author img

By ETV Bharat Haryana Team

Published : February 13, 2026 at 4:42 PM IST

|

Updated : February 13, 2026 at 5:38 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

करनाल: हरियाणा के करनाल में आयोजित एक भव्य कॉलेज कार्यक्रम में हरियाणा सरकार के कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी ने शिरकत की. कार्यक्रम में छात्रों, शिक्षकों और आयोजकों के साथ संवाद का माहौल देखने को मिला. इस अवसर पर उन्होंने सरकार की योजनाओं, सामाजिक मुद्दों और वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों पर खुलकर अपनी बात रखी. इस दौरान बेदी ने इनेलो नेता अभय चौटाला के बयान पर भी तीखी प्रतिक्रिया दी है.

अभय चौटाला पर तंज: 2029 में पेंशन डबल करने के बयान को लेकर जब अभय चौटाला का जिक्र आया, तो मंत्री बेदी ने तंज कसते हुए कहा कि "जब उनकी सरकार आएगी तब वे अपने वादे पूरे कर लें. उन्होंने व्यंग्यात्मक अंदाज में कहा कि अभी तो हालात ऐसे हैं कि 'न नौ मण तेल होगा और न राधा नाचेगी'. यानी फिलहाल यह केवल बयान के अलावा और कुछ नहीं है".

कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी (Etv Bharat)

ऑपरेशन लोटस पर बोले मंत्री बेदी: पंजाब में आम आदमी पार्टी की एक विधायक से जुड़े कथित संपर्क के मुद्दे पर मंत्री ने कहा कि "अभी तक इस मामले की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं है. यह बात केवल मीडिया में उठाई गई है, जो आरोप लगा रहा है वही इसकी सच्चाई सामने लाए". वहीं, ऑपरेशन लोटस के सवाल पर मंत्री बेदी ने साफ शब्दों में कहा कि "इसकी कोई आवश्यकता नहीं है. उन्होंने भरोसे के साथ कहा कि उनकी पार्टी लोकतांत्रिक प्रक्रिया में विश्वास रखती है. हम सीधे चुनाव मैदान में उतरेंगे. जनता के बीच जाएंगे और लोकतांत्रिक तरीके से सरकार बनाएंगे".

करनाल में कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी
करनाल में कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी (Etv Bharat)

"हर छात्र को आगे बढ़ाने का मकसद": इसके अलावा, मंत्री बेदी ने बताया कि "कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में विद्यार्थी को स्कॉलरशिप वितरित की जाएगी. सरकार का लक्ष्य है कि आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के प्रतिभाशाली छात्रों को किसी भी तरह की आर्थिक बाधा का सामना न करना पड़े. हर छात्र को आगे बढ़ने का अवसर मिलना चाहिए, यही हमारी प्रतिबद्धता है". वहीं, बुढ़ापा पेंशन को लेकर कहा कि "किसी भी बुजुर्ग की पेंशन बंद नहीं है. सरकार वरिष्ठ नागरिकों को सम्मान और सुरक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है".

ये भी पढे़ं: बुढ़ापा पेंशन पर सियासी संग्राम, सरकार और विपक्ष आमने सामने, क्या है हंगामे की वजह ?

ये भी पढे़ं: हरियाणा दे रहा देश में सबसे ज्यादा पेंशन, सीएम सैनी की सौगात से बुजुर्गों की हो गई बल्ले-बल्ले

Last Updated : February 13, 2026 at 5:38 PM IST