ETV Bharat / state

गुरुग्राम में कैब ड्राइवर की बदसलूकी, महिला यात्री को बीच रास्ते उतारा, शिकायत के बाद आरोपी गिरफ्तार

हरियाणा के गुरुग्राम में एक कैब ड्राइवर ने महिला के साथ बदसलूकी की जिसकी शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को अरेस्ट किया है.

Cab driver misbehaved with a woman in Gurugram police arrested the accused
गुरुग्राम में कैब ड्राइवर की बदसलूकी (Etv Bharat)
author img

By ETV Bharat Haryana Team

Published : December 21, 2025 at 10:55 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

गुरुग्राम : हरियाणा के गुरुग्राम में एक कैब ड्राइवर के महिला यात्री के साथ बदसलूकी का मामला सामने आया है. आरोप है कि कैब ड्राइवर ने महिला यात्री के साथ आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया और बदतमीजी करते हुए उसे बीच रास्ते में ही गाड़ी से नीचे उतार दिया.

कैब ड्राइवर की महिला से बदसलूकी : पूरा मामला गुरुग्राम के थाना सेक्टर-50 क्षेत्र का बताया जा रहा है. पीड़ित महिला ने कैब ड्राइवर की बदसलूकी की घटना के संबंध में गुरुग्राम पुलिस को लिखित शिकायत दी है. महिला ने अपनी आपबीती बताते हुए सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी शेयर किया जिसके बाद पूरा मामला सुर्खियों में आ गया. मामले की गंभीरता को देखते हुए गुरुग्राम पुलिस ने मामले में तत्काल कार्रवाई की और संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है.

आरोपी कैब ड्राइवर गिरफ्तार : इसके बाद पुलिस ने आरोपी कैब चालक को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी कैब ड्राइवर की पहचान 22 वर्षीय पंकज के रूप में हुई है. गुरुग्राम पुलिस प्रवक्ता संदीप की माने तो मामले की गहन जांच की जा रही है और कानून के अनुसार आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी.

Cab driver misbehaved with a woman in Gurugram police arrested the accused
पुलिस ने आरोपी को किया अरेस्ट (Etv Bharat)