ETV Bharat / state

दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर बड़ा हादसा; बस में लगी आग, चालक सहित 6 लोगों ने कूदकर बचाई जान

बागपत में दमकलकर्मियों ने घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, एसी में शार्ट सर्किट की वजह से हुआ था हादसा.

बस में लगी आग
बस में लगी आग (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Uttar Pradesh Team

Published : March 2, 2026 at 12:07 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

बागपत: बागपत दिल्ली-सहारनपुर राष्ट्रीय राजमार्ग 709B (NH-709B) पर उस समय वाहन चालकों और राहगीरों में हड़कंप मच गया, जब एक निजी कंपनी बस में अचानक आग लग गई. हादसे के बाद बस में सवार चालक, व 6 कंपनी कर्मचारियों ने कूदकर अपनी जान बचाई. सूचना पर पहुंचे दमकलकर्मियों ने घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया.


जानकारी के अनुसार, दुर्गनपुर खेड़ा मुजफ्फरनगर से एक निजी कंपनी की गाड़ी/बस कुंडली हरियाणा के लिए चली थी. बस में चालक सहित कंपनी के 7 कर्मचारी सवार थे. जब बस बावली गांव में पहुंची, तो अचानक बस के एयरकंडीशनर से धुंआ निकलने लगा तो चालक ने फ्यूज निकाल दिया, लेकिन बस में धुंआ और आग तेजी से उठने लगी तो चींख-पुकार मचनी शुरू हो गई.

चालक ने तत्परता दिखाते हुए बस को सड़क किनारे किया. बस में सवार कर्मचारियों ने बस से कूदकर जान बचाई. मौके पर भगदड़ जैसे हालात हो गए. सूचना पर पहुंचे दमखम कर्मियों ने घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. बस आग से पूरी तरह जलकर खाक हो गया है.

अग्नि शमन अधिकारी सोनू कुमार (ETV Bharat)
अग्नि शमन अधिकारी सोनू कुमार ने बताया कि सोमवार की सुबह बावली गांव के पास हाईवे पर एक गाड़ी मे आग लगी हुई थी. फिलहाल बस से आग को बुझाया लिया गया है. इस घटना में किसी को कोई चोट नहीं आई है. बस मे सवार यात्री राज बहादुर ने बताया कि बस में 5 लोग सवार थे. अचानक से वायरिंग में बदबू आयी. इसके बाद बस में आग लग गई थी.

यह भी पढ़ें: मुजफ्फरनगर में दो युवकों की मौत; बागपत में शादी से लौट रहा परिवार हादसे का शिकार, मऊ में बस पलटने से 14 घायल

यह भी पढ़ें: बागपत में भीषण हादसा; सब्जियों से भरा तेज रफ्तार पिकअप पलटने से 3 किसानों की मौत, 6 घायल