ETV Bharat / state

दीपावली पर आतिशबाजी : 100 से अधिक लोग घायल, झुलसने के बाद पहुंचे एसएमएस अस्पताल

जयपुर में दिवाली के मौके पर बड़ी संख्या में लोग घायल होकर एसएमएस अस्पताल और ट्रॉमा सेंटर पहुंचे.

SMS Hospital Jaipur
सवाई मानसिंह मेडिकल कॉलेज (ETV Bharat Jaipur)
author img

By ETV Bharat Rajasthan Team

Published : October 21, 2025 at 2:19 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

जयपुर: दीपावली पर जयपुर के सवाई मानसिंह मेडिकल कॉलेज से अटैच अस्पतालों में विशेष इंतजाम किए गए हैं. बीते दो दिनों में दीपावली के मौके पर बड़ी संख्या में लोग घायल होकर SMS अस्पताल और ट्रॉमा सेंटर पहुंचे. दीपावली के मौके पर जयपुर के सवाई मानसिंह अस्पताल की इमरजेंसी और ट्रॉमा सेंटर को हाई अलर्ट मोड पर रखा गया है.

सवाई मानसिंह अस्पताल के अधीक्षक डॉक्टर मृणाल जोशी ने कहा कि दीपावली पर किसी भी तरह की अप्रिय घटना से निपटने के लिए सवाई मानसिंह अस्पताल पूरी तरह से तैयार है. दीपावली का पर्व राजधानी जयपुर में पांच दिन मनाया जाता है, तो ऐसे में पूरे पांच दिन एसएमएस अस्पताल और ट्रॉमा सेंटर को अलर्ट मोड पर रखा गया है. बीते दो दिनों में बड़ी संख्या में लोग घायल होकर SMS अस्पताल और ट्रॉमा सेंटर पहुंचे हैं, जिनमें से कुछ मरीजों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई. जबकि कुछ मरीजों को अस्पताल में भर्ती किया गया है.

पढ़ें : दिवाली पर खुशियों के बीच मातम, बूंदी में पटाखा विवाद में युवक की चाकू मारकर हत्या, लोगों में आक्रोश

100 से अधिक घायल : सवाई मानसिंह अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार बीते दो दिन में 100 से अधिक घायल होकर लोग अस्पताल में पहुंचे हैं. 19 अक्टूबर को 14 मरीज अस्पताल पहुंचे, जिनमें से 3 मरीजों को एडमिट किया गया है. बाकी अन्य मरीजों को छुट्टी दे दी गई है, जबकि 20 अक्टूबर को कुल 99 मरीज घायल होकर पहुंचे, जिनमें से 20 मरीजों को अस्पताल में भर्ती किया गया है.

जिसमें 53 मरीज ऐसे थे, जिनकी आंखे बारूद और आतिशबाजी के कारण घायल हो गई. किसी भी तरह की घटना से निपटने के लिए सवाई मानसिंह अस्पताल की इमरजेंसी और ट्रॉमा सेंटर में अतिरिक्त चिकित्सक लगाए गए हैं. दीपावली के त्योहार पर अस्पताल में प्लास्टिक सर्जरी, आर्थोपेडिक्स, न्यूरोसर्जन, नेत्र रोग विशेषज्ञ चिकित्सकों के अलावा ऑनकॉल मेडिसिन विभाग के चिकित्सक मौजूद रहेंगे और इन विभागों के चिकित्सकों की राउंड द क्लॉक ड्यूटी लगायी गई है.