ETV Bharat / state

घोड़े पर सवार हो पेशी पर बुरहानपुर जिला अदालत पहुंचा, बताया- ये स्टंटबाजी नहीं मजबूरी है

बुरहानपुर के रहने वाले शकील दादा कहीं भी आने जाने के लिए बाइक या अन्य साधन की अपेक्षा घोड़े का इस्तेमाल करते हैं.

Burhanpur horseman
आने-जाने के लिए ये शख्स करता है केवल घोड़े का इस्तेमाल (ETV BHARAT)
author img

By ETV Bharat Madhya Pradesh Team

Published : November 13, 2025 at 1:04 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

बुरहानपुर : बुरहानपुर जिला अदालत परिसर के बाहर उस समय अजीब नजारा दिखा, जब एक व्यक्ति पेशी पर अपने घोड़े पर सवार होकर पहुंचा. जिला न्यायालय परिसर में मौजूद हरेक व्यक्ति उस शख्स के बारे में जानकारी हासिल करते दिखे, जो घोड़े पर बैठकर पेशी करने आया. कुछ लोगों ने मोबाइल से इसका वीडियो भी बनाया. पेशी पर आए शख्स ने बताया कि वह विकलांग है और घोड़े पर ही सवारी करता है.

घुड़सवार शकील ने अपने पैरों में समस्या बताई

आज के दौर में लोग कार, मोटरसाइकिल, ऑटो रिक्शा या फिर साइकिल से चलते हैं. इन्हीं माध्यम को लोग आने-जाने के लिए इस्तेमाल करते हैं. ऐसे बहुत कम लोग मिलेंगे जो आने-जाने के लिए घोड़े का इस्तेमाल करते हैं. बुरहानपुर जिला अदालत पहुंचे शख्स ने अपना नाम शकील दादा बताया. जो स्थानीय कोतवाली थाना क्षेत्र के बैरी मैदान का निवासी हैं. शकील बताते हैं "वह पैरों के दर्द से लंबे समय से परेशान हैं. यही वजह है कि उन्होंने अदालत में पेशी पर पहुंचने के लिए उन्होंने अपने पालतू घोड़े का इस्तेमाल किया."

घोड़े पर सवार हो पेशी पर बुरहानपुर जिला अदालत पहुंचा (ETV BHARAT)

शकील को पालतू घोड़े पर पूरा भरोसा

शकील का कहना है "मोटरसाइकिल या ऑटो रिक्शा से चलाने में उसे परेशानी होती हैं. इसके चलते अक्सर वह घोड़े पर सवार होकर चलते हैं. वहीं, पहली नजर में हर कोई इन्हें स्टंटबाज समझ बैठते हैं, लेकिन हकीकत कुछ और ही है." शकील ने बताया "वह विकलांग हैं. पैदल चलने में दिक्कत होती हैं. उन्होंने अपने पालतू घोड़े को अपना आवाजाही का साधन बना लिया है."

Burhanpur horseman
शकील को पालतू घोड़े पर पूरा भरोसा (ETV BHARAT)

घोड़े की देखरेख पर फोकस करते हैं

शकील का कहना है "वह अपने साथ घोड़े के खान-पान का भी ध्यान रखते हैं. घोड़ा पालना आज के जमाने मे आसान नहीं है. क्योंकि इसकी देखरेख पर काफी खर्च आता है और समय भी एक शख्स को लगातार देना पड़ता है. लेकिन वह अपने घोड़े को बहुत प्यार करते हैं. ये घोड़ा मेरा दोस्त है. बाइक या कार तो कभी इंसान को धोखा दे सकते हैं लेकिन मेरा घोड़ा कभी धोखा नहीं दे सकता."