ETV Bharat / state

ईरान से दुबई तक, विदेशी खजूर से गुलजार बुरहानपुर का मार्केट, कीमत 120 से 3 हजार तक

बुरहानपुर में रोजेदारों को पसंद आ रही विदेशी खजूर, बाजार में 120 से 3 हजार रुपए तक की 80 से ज्यादा वैरायटी की खजूर मौजूद.

BURHANPUR foreign dates demand
बुरहानपुर में रोजेदारों को पसंद आ रही विदेशी खजूर (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Madhya Pradesh Team

Published : February 23, 2026 at 12:25 PM IST

4 Min Read
Choose ETV Bharat

बुरहानपुर: देशभर सहित बुरहानपुर में भी पवित्र माह रमजान की रौनक देखने को मिल रही है. इस शहर में मुस्लिम समाज के लोग पूरी शिद्दत से अल्लाह की इबादत में जुट गए हैं. सबसे खास बात यह है कि क्या महिला, क्या पुरूष, छोटे छोटे मासूम बच्चे भी रोजा रखने में पीछे नहीं हैं. यही वजह है कि इस रमजान महीने में रोजदार कीमती व उच्च गुणवत्ता की विदेशी खजूरों से रोजा इफ्तार कर रहे हैं.

रोजाना 1 टन खजूर की खपत
इन दिनों बुरहानपुर में विदेशी खजूर की डिमांड बढ़ गई है. रोजाना 1 टन से ज्यादा खजूर की खपत हो रही है. पूरे महीने में आकंड़ा 70 टन के करीब पहुंच जाता हैं. दुकानदार बताते हैं कि, पवित्र रमजान महीने में खजूर का खासा महत्व है, जिसके चलते यहां ईरान, इराक, इंडोनेशिया, सऊदी अरब सहित दुबई की खजूर बड़ी मात्रा में बिकती है. 1 महीने पहले से ही भारी मात्रा में खजूर बुलाते हैं. ताकि पूरे रमजान में खजूर की किल्लत महसूस न हो सके.

विदेशी खजूर से रोजा इफ्तार कर रहे रोजेदार (ETV Bharat)

हर आम से लेकर खास व्यक्ति खजूर से रोजा इफ्तार करता है. बाजारों में 120 रुपये से लेकर 3 हजार प्रति किलो के दाम में खजूर उपलब्ध है. इस बार बच्चों के लिए चॉकलेट खजूर आ चुकी हैं, इसकी कीमत 25 रुपये प्रति नग हैं, जो बच्चों की पहली पसंद बन चुकी है.

burhanpur Chocolate Dates demand
खजूर की कीमत 120 से 3 हजार तक (ETV Bharat)

खजूर, नान, लजीज पकवानों की दुकानें सजी
बुरहानपुर मुस्लिम अल्पसंख्यक बाहुल्य जिला है. यहां मुस्लिम समाज के लोग रमजान महीने में पूरे महीने भर रोजा रखते हैं. वह अल्लाह की पूरी शिद्दत से इबादत करते हैं. इस महीने में खजूर, नान सहित लजीज पकवानों की दुकानें सज जाती हैं. पूरा बाजार रोजदारों से गुलजार रहता है, मस्जिदों में नमाज और दुआओं का सिलसिला शुरू हो गया है, रोजेदार अल्लाह से देश में अमन चैन सहित खुशहाली की दुआएं मांगते हैं.

इसके अलावा रोजदार रोजा इफ्तार के लिए खजूर का सेवन करते हैं. ऐसे में खजूर व्यापारियों ने बाजारों में ईरान, सऊदी अरब और दुबई समेत कई अन्य विदेशी खजूर उपलब्ध कराई हैं, इससे रोजदार रोजा खोल रहे हैं. शहर के पाला बाजार व जय स्तंभ स्थित खजूर हाउस सहित अन्य दुकानों पर 80 से ज्यादा वैरायटी की खजूर बुलाई हैं.

ramadan 2026
बुरहानपुर में विदेशी खजूरों की डिमांड (ETV Bharat)

80 से ज्यादा वैरायटी की खजूर मौजूद
खजूर व्यापारी समीर बागवान ने बताया कि, ''पवित्र महीने रमजान में लगभग 70 टन खजूर बिकती है. लोग खजूर में बेस्ट क़्वालिटी और फ्रेश खजूर खाते हैं. यही वजह है कि इस साल बाजारों में 80 से ज्यादा वैरायटियों के खजूर बुलाई गई हैं. इसकी कीमत 120 से लेकर तीन हजार रुपये तक है. सबसे खास बात यह है कि इस खजूर को हर आम इंसान आसानी से खरीदता है, सभी खजूरे काफी स्वादिष्ट और पोष्टिक हैं.''

1 ton khajur sold daily BURHANPUR
विदेशी खजूर से गुलजार बुरहानपुर का मार्केट (ETV Bharat)

120 से 3000 तक की खजूर उपलब्ध
खजूर व्यापारी अब्दुल सादिक बताते हैं कि, ''माहे रमजान मुस्लिम समाज का पवित्र त्योहार है. इस महीने में पूरी शिद्दत से इबादत होती है. रोजदार रोजा रखते हैं, उनकी सेहत के लिए खजूर काफी फायदेमंद साबित होती है. हर आम और खास व्यक्ति खजूर का सेवन करता है, इसलिए 120 से तीन हजार रुपये किलो की खजूर उपलब्ध हैं. ताकि हर एक रोजेदार खजूर से रोजा इफ्तार कर सके. इस बार चॉकलेट खजूर उपलब्ध कराई है, यह खजूर 25 रुपये नग के हिसाब से बिकती है, जो बच्चों की पहली पसंद बन गई है.''