ETV Bharat / state

ETV भारत की खबर के बाद बुलडोजर लेकर पहुंचा प्रशासन, एक झटके में जर्जर मकान जमींदोज

बुरहानपुर के दाऊदपुरा में जर्जर मकान ढहाया गया, ईटीवी भारत में प्रकाशित खबर के बाद प्रशासन का एक्शन. शहर में 109 मकान किए चिन्हित. सोनू सोहले की रिपोर्ट.

BURHANPUR BULLDOZER ACTION
एक झटके में जर्जर मकान जमींदोज (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Madhya Pradesh Team

Published : July 8, 2026 at 11:38 AM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

बुरहानपुर: नगर निगम की टीम एक्शन मोड़ में आई गई है. निगम प्रशासन ने मंगलवार से जर्जर मकानों को तोड़ने की प्रकिया शुरू कर दी है. दरअसल 30 जून को ईटीवी भारत ने "बुरहानपुर में बारिश के दौरान हादसे का सबब जर्जर भवन! गिराने के लिए नोटिस जारी" शीर्षक से खबर को प्रमुखता से प्रसारित किया था. खबर प्रसारित किए जाने के एक सप्ताह बाद नगर निगम हरकत में आ गया है. मंगलवार को दाऊदपुरा क्षेत्र में बारूद वाली मस्जिद के समीप एक अति जर्जर मकान पर निगम ने बुलडोजर चलाकर ढहा दिया है.

109 जर्जर मकान चिन्हित
गौरतलब है कि, नगर निगम ने इस साल शहर में 109 मकानों को जर्जर घोषित किया है. अब निगम के रडार पर जर्जर मकान आ गए है. नगर निगम के इंजीनियर गोपाल महाजन ने बताया कि, ''पहले चरण में 23 ऐसे मकानों को चिन्हित किया गया है, जो अति जर्जर हालत में आ चुके है. यह कभी भी गिर सकते है. इससे हादसे का भी अंदेशा बन गया है. बरसात के मौसम में किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना न घटे, इससे पहले निगम ने कमर कस ली है. इन मकानों को तोड़ने की कार्रवाई शुरू हो गई है, यह कार्रवाई सतत जारी रहेगी.''

बुरहानपुर के दाऊदपुरा में जर्जर मकान ढहाया गया (ETV Bharat)

मकान मालिकों को दिए नोटिस
बता दें कि, निगम की टीम ने नगर निगम सीमा क्षेत्र में करीब 109 जर्जर मकान चिन्हित किए हैं. इंजीनियर गोपाल महाजन ने कहा कि, ''बुरहानपुर प्राचीन शहर है. यहां सर्वे में करीब 109 मकान जर्जर चिन्हित किए गए हैं. इसमें लगभग कुछ मकान मालिकों ने स्वेच्छा से 12 मकानों की रिपेरिंग कराई. साथ ही खुद मकानों को भी ढहा दिया है. हमने मकान मालिकों को नोटिस दिए थे, बारिश में सुरक्षा की दृष्टी से मकानों को उतारना शुरू किया है.

शहर के सभी जर्जर मकानों को तोड़ा जाएगा, मकान मालिकों से सहयोग मांगा है, कुछ लोगों ने सहयोग किया. जिन्होंने सहयोग नहीं किया उनके मकानों को निगम जेसीबी की मदद से तोड़ने में जुट गई है. सुरक्षा के लिहाजे से निगम का अमला तैनात किया जाता है. ताकि मकान गिराते समय किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो सके.

ETV BHARAT NEWS IMPACT
ईटीवी भारत में प्रकाशित खबर के बाद प्रकाशन का एक्शन (ETV Bharat)

निगम इंजीनियर गोपाल महाजन ने बताया कि, ''यह कार्रवाई नगर निगम आयुक्त संदीप श्रीवास्तव के निर्देश पर की जा रही है. शहर में 109 जर्जर मकान चिन्हित किए गए हैं. टीम ने इन मकानों को हटाना शुरू कर दिया है, ताकि लगातार हो रही बारिश के दौरान किसी तरह की जनहानि या संपत्ति का नुकसान न हो. मंगलवार को दाऊदपुरा में बारूद वाली मस्जिद के पास एक जर्जर मकान ढहा दिया, नगर निगम की यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी.''