ETV Bharat / state

कुरुक्षेत्र पशु मेले में कैथल और अंबाला के बुल छाए, 1800 किलोग्राम का बुल बना आकर्षण का केंद्र

कुरुक्षेत्र पशु मेले में कैथल और अंबाला के बुल छा गए. इस दौरान 1800 किलोग्राम का बुल आकर्षण का केंद्र बना.

Bulls from Kaithal and Ambala dominated the Kurukshetra cattle fair with an 1800 kg bull becoming the centre of attraction
कुरुक्षेत्र पशु मेले में कैथल और अंबाला के बुल छाए (Etv Bharat)
author img

By ETV Bharat Haryana Team

Published : February 7, 2026 at 11:06 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

कुरुक्षेत्र : हरियाणा के कुरुक्षेत्र के केडीबी मेला मैदान में आयोजित तीन दिवसीय पशु मेले में उम्दा नस्ल के बुलों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिली. मेले में एचएफ कैटेगरी के मुकाबलों में कैथल और अंबाला के बुलों ने बाजी मारी. कैथल जिले के गांव सेगा से लाए गए ढाई साल के एचएफ नस्ल के बुल ने प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि अंबाला जिले से आए बुल ने दूसरा स्थान प्राप्त किया.

पहला स्थान हासिल किया : प्रथम स्थान हासिल करने वाले बुल के मालिक पवन ने बताया कि उनके पशु का वजन करीब 7 से 8 क्विंटल है. ये बुल पहली बार किसी प्रतियोगिता में उतरा और पहली ही बार में चैंपियन बना. उन्होंने बताया कि उनके पास पहले से एक और बुल है, जो कई प्रतियोगिताओं में चैंपियन रह चुका है. पशुओं की डाइट को लेकर पवन ने स्पष्ट किया कि उन्हें किसी प्रकार की खास डाइट नहीं दी जाती, बल्कि सामान्य चारा और फीड ही दी जा रही है. फिलहाल पशु की कोई कीमत तय नहीं की गई है और आगे सीमेन पर कार्य किया जाएगा.

Bulls from Kaithal and Ambala dominated the Kurukshetra cattle fair with an 1800 kg bull becoming the centre of attraction
बुलों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा (Etv Bharat)

1800 किलो का बुल रुस्तम : वहीं, एचएफ क्रॉस ब्रीड कैटेगरी में दूसरा स्थान अंबाला जिले के किसान द्वारा लाए गए चार वर्षीय बुल ‘रुस्तम’ ने हासिल किया. रुस्तम का वजन करीब 1800 किलोग्राम बताया गया है. किसान ने बताया कि वे पहली बार अपने पशु को प्रतियोगिता में लेकर आए हैं और दूसरे स्थान से काफी संतुष्ट हैं. खानपान के बारे में उन्होंने कहा कि बुल को सामान्य आहार और फीड ही दी जाती है, किसी तरह की विशेष डाइट नहीं दी जाती. उन्होंने कहा कि ये उनका पहला कॉम्पिटिशन था जिसमें उन्होंने दूसरा स्थान हासिल किया है. उम्मीद करते हैं कि आने वाले समय में वो पहला स्थान भी हासिल करेगा

Bulls from Kaithal and Ambala dominated the Kurukshetra cattle fair with an 1800 kg bull becoming the centre of attraction
1800 किलोग्राम का बुल बना आकर्षण का केंद्र (Etv Bharat)
Bulls from Kaithal and Ambala dominated the Kurukshetra cattle fair with an 1800 kg bull becoming the centre of attraction
तीन दिवसीय पशु मेले (Etv Bharat)
Bulls from Kaithal and Ambala dominated the Kurukshetra cattle fair with an 1800 kg bull becoming the centre of attraction
एचएफ कैटेगरी में प्रथम व द्वितीय स्थान किया हासिल (Etv Bharat)
Bulls from Kaithal and Ambala dominated the Kurukshetra cattle fair with an 1800 kg bull becoming the centre of attraction
कुरुक्षेत्र पशु मेले में कैथल और अंबाला के बुल छाए (Etv Bharat)

हरियाणा समेत देश की ताजा ख़बरें पढ़ने के लिए ईटीवी भारत ऐप डाउनलोड करें. यहां आपको मिलेंगी तमाम बड़ी ख़बरें, हर बड़ा अपडेट, वो भी सबसे सटीक और डिटेल एनालिसिस के साथ - Download App

ये भी पढ़ें : फरीदाबाद के सूरजकुंड मेले में क्रैश हुआ झूला, इंस्पेक्टर की मौत, 12 लोग घायल

ये भी पढ़ें : हरियाणा में BJP विधायक ट्रैफिक जाम में बुरी तरह फंसे, गाड़ी से उतरकर रास्ता कराना पड़ा क्लियर

ये भी पढ़ें : गुरुग्राम में रफ्तार का कहर, तेज रफ्तार स्कार्पियो ने छात्रा को मारी जोरदार टक्कर