ETV Bharat / state

रायपुर सराफा एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष ने लिखा पीएम मोदी को पत्र, सोने पर आयात शुल्क घटाने समेत अखिल भारतीय सराफा बाजार स्थापना की मांग

रायपुर सराफा एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष हरख मालू ने पीएम नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है.इसमें आयात शुल्क घटाने की मांग की गई है.

Bullion Association demands letter
पूर्व अध्यक्ष ने लिखा पीएम मोदी को पत्र (ETV BHARAT CHHATTISGARH)
author img

By ETV Bharat Chhattisgarh Team

Published : August 31, 2026 at 6:23 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

रायपुर : रायपुर सराफा एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष हरख मालू ने देश के सराफा व्यापारियों की समस्याओं को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को एक विस्तृत सुझाव पत्र भेजा है. पत्र में उन्होंने लिखा है कि सराफा व्यापार केवल व्यापार नहीं, बल्कि देश की अर्थव्यवस्था और हर परिवार की बचत का आधार है. इस व्यापार को सट्टेबाजी से बचाना जरूरी है.

व्यापारी वर्ग हमेशा राष्ट्र प्रथम की भावना के साथ सरकार के साथ खड़ा है. इसलिए प्रधानमंत्री से इन विषयों पर सकारात्मक विचार करने का आग्रह किया है- हरख मालू, पूर्व अध्यक्ष, सराफा एसोसिएशन

ज्ञापन में रखी गई प्रमुख मांगें

1- वायदा कारोबार पर पूर्ण प्रतिबंध की मांग

सोने-चांदी का वायदा कारोबार एक तरह की सट्टेबाजी है. जिससे भावों में बनावटी उतार-चढ़ाव होता है. इससे छोटे व्यापारियों को भारी नुकसान हो रहा है. इसे तुरंत बंद किया जाए.

2- आयात शुल्क 15% से घटाकर 6% किया जाए

सरकार ने विदेशी मुद्रा बचाने के लिए शुल्क बढ़ाया था. लेकिन इससे आयात कम होने के बजाय सोने की तस्करी बढ़ गई है. शुल्क कम होने से तस्करी रुकेगी और सरकार का राजस्व बढ़ेगा.

3- अखिल भारतीय सराफा बाजार बनाने की मांग

पूरे देश में सोने-चांदी का एक समान भाव हो. इसके लिए दिल्ली और मुंबई में अखिल भारतीय सराफा बाजार (बुलियन एक्सचेंज) स्थापित किया जाए. इससे हर शहर में एक ही भाव रहेगा और पारदर्शिता आएगी.

4-अन्य मांगें

भारतीय मानक ब्यूरो के शुद्धता जांच केंद्रों का औचक निरीक्षण हो. शुद्धता की मोहर की प्रक्रिया सरल हो. बड़ी कंपनियों की भ्रामक बचत योजनाओं पर रोक लगे. वस्तु एवं सेवा कर की प्रक्रिया को तीन महीने में एक बार किया जाए.

5- छोटे व्यापारियों को दी जाए राहत

(A) शुद्धता की मोहर- (एच.यू.आई.डी.) की प्रक्रिया को सरल किया जाए और शुल्क कम किया जाए.

(B) बड़ी कंपनियों की चलाई जा रही भ्रामक "सोना बचत योजनाओं" पर रोक लगे. यह अधिकार केवल मानक ब्यूरो में पंजीकृत सराफा व्यापारियों को ही मिले.

(C) सोने पर 3 प्रतिशत वस्तु एवं सेवा कर की विवरणी भरने की प्रक्रिया सरल कर तीन महीने में एक बार की जाए.

6- अखिल भारतीय सराफा बाजार की स्थापना

पूरे देश में सोने-चांदी के एक समान भाव के लिए दिल्ली और मुंबई में एक अखिल भारतीय सराफा बाजार की स्थापना की जाए. जिसके तय किए गए भाव को पूरे देश में खरीद-बिक्री के लिए मानक माना जाए. इससे अलग-अलग राज्यों और शहरों में भावों के अंतर को कम करने, पारदर्शिता बढ़ाने और पूरे देश में एक समान मूल्य व्यवस्था स्थापित करने में मदद मिलेगी.

झीरम मामले के असली आरोपियों से नहीं हुई पूछताछ, NIA की जांच सिर्फ खानापूर्ति : भूपेश बघेल

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने स्कूल में दर्ज जन्मतिथि को नहीं माना पॉक्सो केस में आधार, आरोपी दोषमुक्त और सजा हुई निरस्त

रतनपुर मंदिर क्षेत्र सनातन धर्म के लोगों का, यहां सिर्फ हिंदुओं को ही प्रवेश मिले-हिंदूवादी संगठन