ETV Bharat / state

योगी सरकार का बड़ा एक्शन: चौराहे पर चला बुलडोजर!

डेढ़ महीने में बदलेगी संभल की सूरत! पढ़िए कैसे?

बदल जाएगा संभल का चन्दौसी चौराहा!
बदल जाएगा संभल का चन्दौसी चौराहा! (Photo Credit: ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Uttar Pradesh Team

Published : September 2, 2026 at 2:11 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

संभल: संभल के विकास और सौंदर्यीकरण को लेकर योगी सरकार की कवायद तेज हो गई है. यहां के तीर्थ स्थलों को संवारने की दिशा में काम चल रहा है. अब पृथ्वीराज चौहान की राजधानी कही जाने वाली संभल नगरी में उनकी प्रतिमा लगाए जाने की तैयारी भी तेज हो गई है. इसी कड़ी में अवैध कब्जे पर प्रशासन का बुलडोजर चला है.

चौराहे पर चला बुलडोजर! (Video Credit: ETV Bharat)

कहां चला बुलडोजर: पूरा मामला जनपद संभल शहर के चन्दौसी चौराहे का है, जहां पृथ्वीराज चौहान की प्रतिमा लगाई जानी है लेकिन प्रतिमा लगाए जाने से पहले चौराहे का चौड़ीकरण कराया जाएगा. प्रशासन के मुताबिक, चौराहे के विकास कार्य में PWD और विद्युत विभाग की टीमें भी समन्वय के साथ काम कर रही हैं. इस कवायद में बाधा बन रहे अतिक्रमण को हटाने के लिए प्रशासन ने बुलडोजर चलाया है. जेई सचिन कुमार ने मौके पर पहुंचकर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की.

चन्दौसी चौराहे के चौड़ीकरण का रोडमैप पहले ही संबंधित विभागों के साथ समन्वय बैठक में तैयार किया गया था. इसी के तहत चौराहे पर मौजूद अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई शुरू हुई है. एक पेट्रोल पंप के आगे बनी बाउंड्री जैसी संरचना को हटाया गया है, जबकि कुछ दुकानदारों को खुद अपना अतिक्रमण हटाने के लिए समय दिया गया है. कई लोगों ने अपना अतिक्रमण खुद हटाना भी शुरू कर दिया है.- विकास चंद्र, SDM

प्रशासन अब बाकी दुकानों और अन्य अतिक्रमण को भी चिह्नित कर रहा है. जरूरत के मुताबिक इन्हें भी हटाया जाएगा. इसके साथ पोल शिफ्टिंग समेत तकनीकी काम पूरे किए जा रहे हैं. SDM के मुताबिक, टेंडर प्रक्रिया में करीब डेढ़ महीने तक का समय लग सकता है और पूरी प्रक्रिया को लगभग दो महीने में पूरा करने की कोशिश है.

यह भी पढ़ें: संभल का बोन आर्ट; हस्तशिल्प की विदेशों में धूम, अमेरिका, ब्रिटेन, जर्मनी तक भारी डिमांड