ETV Bharat / state

बिहार में 1 करोड़ 40 लाख की अवैध शराब पर चला बुलडोजर

इस कार्रवाई में लगभग 9,079 लीटर शराब नष्ट की गईं, जिनकी कुल कीमत 1 करोड़ 40 हजार रुपये है. पढ़ें पूरी खबर

Liquor Destroyed In Jamui
1 करोड़ 40 हजार की अवैध शराब पर चला बुलडोजर (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Bihar Team

Published : December 23, 2025 at 5:25 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

जमुई : बिहार के जमुई जिले में शराबबंदी कानून को लेकर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. जिले के मलयपुर स्थित पुलिस लाइन में उत्पाद विभाग की टीम ने 9,079 लीटर यानी करोड़ों की अवैध शराब को बुलडोजर की मदद से नष्ट किया गया.

शराबबंदी कानून को लेकर जमुई पुलिस की बड़ी कार्रवाई : मगलवार सुबह उत्पाद विभाग विभाग की टीम ने 9,079 लीटर अंग्रेजी व चुलाई शराब को जमुई पुलिस लाइन में नष्ट किया. अवैध शराब पर जेसीबी चलाकर पूरी तरह शराब की बोतलों को नष्ट किया गया.

जमुई पुलिस लाइन में 1.40 करोड़ की शराब नष्ट : नष्ट किए गए शराब की कीमत करीब 01 करोड़ 40 लाख रुपए गई. यह कार्रवाई जिलाधिलारी के निर्देशानुसार मजिस्ट्रेट सह डीआरडीए के कार्यपालक अभियंता विनोद कुमार सिन्हा और उत्पाद अधीक्षक सुभाष कुमार की निगरानी में की गई.

बुलडोजर से किया गया विनष्टीकरण : उत्पाद अधीक्षक सुभाष कुमार ने बताया कि जिले भर के विभिन्न जगहों से अलग-अलग कांडों में जब्त लगभग 9,079 लीटर अंग्रेजी व चुलाई शराब पर जेसीबी चलाकर नष्ट किया गया है. इसके अलावा अन्य कांडों में जब्त शराब को भी नष्ट किया जाएगा. साथ ही, उत्पाद विभाग के अलावा कई अन्य थाना में जब्त शराब को भी नष्ट किया गया.

Liquor Destroyed In Jamui
जमुई में अवैध शराब पर चला बुलडोजर (ETV Bharat)

''बिहार में शराब बंदी कानून को पूरी तरह लागू करने के लिए टीम द्वारा हमेशा शराबियों व तस्करों पर कार्रवाई की जा रही है. अवैध शराब व तस्कर पर शिकंजा कसने के लिए छापेमारी की जा रही है. '' - सुभाष कुमार, उत्पाद अधीक्षक

बिहार में शराबबंदी कानून : बिहार में 1 अप्रैल 2016 से पूर्ण शराबबंदी कानून लागू है. इसके तहत शराब निर्माण, बेचने, भंडारण पर पूरी तरह से रोक है. इसके बावजूद राज्य में शराब की तस्करी, अवैध कारोबार और अवैध शराब से मौतों की खबरे सामने आती रहती हैं.

शराबबंदी पर सियासत और मांझी के सवाल : बिहार में शराबबंदी को लेकर हम संरक्षक और केन्द्रीय मंत्री जीतन राम मांझी बार-बार सवाल उठाते रहे हैं. मांझी कहते है कि गरीब-मजदूर को शराब पीने के आरोप में पकड़ती हैं, और जेल भेज देती है, जो गलत हैं. सोमवार को गया जी के अतरी में एक कार्यक्रम के दौरान मांझी ने कहा, शराब अगर सही से पी जाय तो उन्नति होगी.

Liquor Destroyed In Jamui
Jitan Ram Manjhi (ETV Bharat)

''बड़े लोग भी शराब पीते हैं. रात के 10 बजे के बाद मर्द औरत सभी शराब पीते हैं, ऐसे में वो प्रतिष्ठित कहलाते हैं.शराब आपके कबजे में रहे तो ठीक, लेकिन अगर आप शराब के कब्जे में आ गए तो इधर उधर लड़खड़ाते चलेंगे. आप लोग अपने बच्चों को समझाइये.'' - जीतन राम मांझी, केन्द्रीय मंत्री

ये भी पढ़ें : 'कौन-सी शराब अच्छी है?' बिहार में शराबबंदी पर फिर बोलने लगे जीतनराम मांझी

ये भी पढ़ें : गजब का दिमाग लगाया, चप्पल से लगेगा करंट, बैग से बजेगी सीटी, शराब पीकर बैठे तो नहीं स्टार्ट होगी गाड़ी

ये भी पढ़ें : आंकड़े हैं चौंकाने वाले, बिहार में लोग तंबाकू और शराब पर जमकर कर रहे खर्च

ये भी पढ़ें : बिहार में शराबबंदी कानून के बाद 6 लाख 40 हजार 379 लोग दोषी करार, 9 को मृत्युदंड