ETV Bharat / state

वन विभाग की जमीन पर कब्जा करने वालों पर बुलडोजर एक्शन, 31 कब्जों को कराया गया मुक्त

बलरामपुर में वन विभाग की जमीन पर अवैध कब्जा करने वाले अतिक्रमणकारियों के खिलाफ बुलडोजर एक्शन हुआ है.

ACTION OF FOREST DEPARTMENT
वन विभाग की जमीन पर कब्जा करने वालों पर बुलडोजर एक्शन (ETV BHARAT CHHATTISGARH)
author img

By ETV Bharat Chhattisgarh Team

Published : June 4, 2026 at 2:52 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

बलरामपुर : बलरामपुर जिले के गाजर गांव में वन विभाग की जमीन पर अवैध अतिक्रमण के खिलाफ बुलडोजर एक्शन हुआ है.वन विभाग ने अपनी जमीन से अतिक्रमण हटाया है. इस दौरान शांति व्यवस्था के मद्देनजर बड़ी संख्या में अलग-अलग थाना क्षेत्रों की टीम को तैनात किया गया था,ताकि किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति ना बन सके.

अवैध कब्जे के खिलाफ कार्रवाई

आपको बता दें कि बलरामपुर जिले के रामचंद्रपुर विकासखंड क्षेत्र अंतर्गत धमनी फॉरेस्ट रेंज के गाजर गांव में ये कार्रवाई हुई है. वन विभाग की भूमि पर अवैध अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ वन विभाग और जिला प्रशासन और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने कार्रवाई की है.

34 अतिक्रमणकारियों के खिलाफ आरोप
बलरामपुर जिले की धमनी फॉरेस्ट रेंज के गाजर गांव में वन विभाग की संरक्षित जमीन पर अवैध अतिक्रमण कर मकान निर्माण किया गया था. इसमें 34 अतिक्रमणकारियों पर अवैध निर्माण का आरोप था. इसे खाली करने के लिए पिछले एक साल से वन विभाग बेदखली का नोटिस दे रहा था.इसके बावजूद अवैध अतिक्रमण को खाली नहीं किया जा रहा था. इसके बाद डीएफओ के निर्देश पर वन विभाग पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर बुलडोजर कार्रवाई करते हुए अतिक्रमण को हटाया गया.

31 कब्जों को कराया गया मुक्त (ETV BHARAT CHHATTISGARH)
Bulldozer action of forest department
31 कब्जों को कराया गया मुक्त (ETV BHARAT CHHATTISGARH)

वन विभाग ने की बुलडोजर कार्रवाई

इस बारे में वन विभाग के एसडीओ प्रेमचंद मिश्रा ने बताया कि धमनी वन परिक्षेत्र के गाजर गांव में कक्ष क्रमांक पी 953 में यहां वन विभाग की भूमि पर 34 अतिक्रमण किए गए थे. इसमें तीन अतिक्रमण को छोड़कर अन्य बचे सभी 31 अतिक्रमण के खिलाफ बुलडोजर की कार्रवाई हुई.

बेदखली कार्यवाही के लिए सभी अतिक्रमणकारियों को एक वर्ष से नोटिस दिया जा रहा था. बार बार समझाने के बावजूद ये सभी अपना अवैध कब्जा हटाने के लिए तैयार नहीं थे. इसलिए 34 अतिक्रमण में से 31 के खिलाफ आज बुलडोजर के जरिए बेदखली की कार्यवाही किया जा रहा है- प्रेमचंद मिश्रा, एसडीओ फॉरेस्ट


शांति व्यवस्था के मद्देनज़र बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात

धमनी फॉरेस्ट रेंज के गाजर गांव में वन विभाग पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीम ने वन भूमि पर अवैध कब्जा हटाया. इस दौरान शांति और कानून व्यवस्था कायम रखने के मद्देनजर बड़ी संख्या में पुलिस बल भी तैनात किया गया ताकि अतिक्रमण खाली कराने की कार्रवाई के दौरान स्थिति ना बिगड़े..


कौशलनार में गहराया पेयजल संकट, मवेशी वाला पानी पी रहे ग्रामीण, बीमारी और संक्रमण का बढ़ा खतरा

जनता की समस्याओं का 7 दिन में हो निराकरण, लापरवाही बरतने वाले अधिकारी सीधे होंगे सस्पेंड: सांसद बृजमोहन अग्रवाल

सहसपुर लोहारा उपचुनाव में भाजपा की बड़ी जीत, सरिता संतोष मिश्रा बनी अध्यक्ष