ETV Bharat / state

बुलंदशहर में बिजली विभाग की लापरवाही; ट्रांसफार्मर के एंगल में दौड़ रहे करंट की चपेट में आने से 5 साल के मासूम की मौत

सिकंदराबाद कोतवाली क्षेत्र में मोहल्ला काला पीर में हुई दुखद घटना.

करंट से 5 साल के मासूम की मौत.
करंट से 5 साल के मासूम की मौत. (Photo Credit : ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Uttar Pradesh Team

Published : May 31, 2026 at 1:34 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

बुलंदशहर : सिकंदराबाद कोतवाली क्षेत्र में मोहल्ला काला पीर में रविवार सुबह करंट की चपेट में आने से पांच साल के मासूम की दुखद मौत हो गई. मासूम घर से दुकान की ओर कुछ लेने गया था. रास्ते में लगे ट्रांसफार्मर के एंगल में करंट दौड़ रहा था. जिसे बच्चे ने धोखे से पकड़ लिया और उसकी मौत हो गई. परिजनों ने बिजली विभाग के कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है.

बताया गया कि काला पीर मोहल्ला निवासी सबरे आलम (5) अपने घर के बाहर दुकान पर कोई सामान को लेने जा रहा था. रास्ता कच्चा है, जिसमें पानी भी भरा हुआ है. यहीं पर किनारे ट्रांसफार्मर रखा हुआ है. ट्रांसफार्मर का बॉक्स लोहे के एंगल के सहारे टिकाया गया है. जिसमें करंट दौड़ रहा था. रास्ता पार करते वक्त सबरे आलम का हाथ इसी एंगल से छू गया और वह करंट की चपेट में आ गया. करंट लगते ही मासूम गंभीर रूप से झुलस गया.

परिजन मासूम को आननफानन अस्पताल ले पहुंचे. जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. इसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया. परिजन बच्चे को लेकर गांव पहुंचे तो बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए. ग्रामीणों का आरोप है कि कच्चे रास्ते में काफी दिनों से ट्रांसफार्मर रखा हुआ है. इसे हटाने के बाबत बिजली कर्मचारियों से कई बार कहा गया, लेकिन किसी ने संज्ञान लिया. नतीजतन मासूम की जान चली गई.

घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने पूछतांछ के बाद परिजनों और ग्रामीणों को कार्रवाई का आश्वासन दिया है. वहीं ग्रामीणों की सूचना पर किसी बिजली कर्मचारी ने शट डाउन तो दे दिया था, लेकिन कोई अधिकारी-कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा. इसको लेकर ग्रामीणों में काफी आक्रोश है. एसडीओ रवि कुमार के मुताबिक घटना संज्ञान में है. जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी.

यह भी पढ़ें : फिरोजाबाद में करंट लगने से 12 वर्षीय बच्चे की मौत, 11 हजार वोल्ट लाइन से कंटेनर में दौड़ा करंट

यह भी पढ़ें : मथुरा: बिजली के टूटे तार की चपेट में आने से दो गोवंश की मौत, एक व्यक्ति घायल