ETV Bharat / state

बुलंदशहर-जेवर एक्सप्रेस-वे: शिकारपुर में भूमि अधिग्रहण तेज, अब तक हुए 62 बैनामे, 7 दिन में किसानों को मिल रहा पैसा

76 किलोमीटर वाले जेवर लिंक एक्सप्रेस-वे की जद में शिकारपुर तहसील के पांच गांव आ रहे हैं.

अब तक हुए 62 बैनामे.
अब तक हुए 62 बैनामे. (Photo Credit; ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Uttar Pradesh Team

Published : July 2, 2026 at 7:51 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

बुलंदशहर : गंगा एक्सप्रेस-वे को जेवर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से जोड़ने वाले ग्रीनफील्ड लिंक एक्सप्रेस-वे के निर्माण को लेकर प्रशासन ने तैयारी तेज कर दी है. शिकारपुर तहसील प्रशासन ने सरकारी बेनामे की प्रक्रिया शुरू कर दी है. शिकारपुर तहसील प्रशासन ने क़रीब 76 किलोमीटर बनने वाले एक्सप्रेस-वे के लिए अपने क्षेत्र से क़रीब 62 किसानों के बैनामे कराये हैं. सरकारी बैनामा होने के महज़ 7 दिन के अंदर मुआवजा किसानों के खाते में भेजा जा रहा है.

शिकारपुर एसडीएम रविंद्र प्रताप सिंह ने जेवर ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस-वे में आने वाले गांव के किसानों से अपील की है. उन्होंने कहा है कि किसान सरकार की महत्वाकांक्षी योजना में सहयोग करें और एक्सप्रेस-वे की सुविधा का ज्यादा से ज्यादा लाभ उठाये. उन्होंने किसानों से कहा है कि सरकारी बैनामा होने के महज़ 7 दिन के अंदर पैसा किसानों के खाते में पहुंचाया जा रहा है. जेवर ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस-वे बनने से आसपास के किसानों और क्षेत्र का विकास होगा.

बुलंदशहर-जेवर एक्सप्रेस-वे के लिए भूमि अधिग्रहण का काम तेज. (Video Credit; ETV Bharat)

शिकारपुर एसडीएम रवींद्र प्रताप सिंह ने कहा, जेवर लिंक एक्सप्रेस-वे की जद में शिकारपुर तहसील के कुल पांच गांव आ रहे हैं. पांचों गांवों में लेखपाल, राजस्व निरीक्षक और नायब तहसीलदार की टीम लगी हुई है. किसानों से सीधा संपर्क किया जा रहा है. डॉक्यूमेंट इकट्ठा कर रहे हैं. डिमांड देखकर स्टांप मंगवा रहे हैं. डीड राइटिंगतहसील में ही करवा रहे हैं और रजिस्ट्री दफ़्तर में भी हमारे प्रतिनिधि और तहसीलदार खुद उपस्थित रहते हैं.

एसडीएम ने कहा, पुनर दर निर्धारण से पहले कुल 41 बैनामे कराए थे और उसके बाद दर निर्धारण होकर वापस आने के बाद 21 बैनामे और करा लिए हैं. अभी तक कुल 62 बैनामे कर चुके हैं. किसान जिस दिन बैनामा कर रहा है, एक सप्ताह में उसके अकाउंट में RTGS के माध्यम से पैसा पहुंच जाएगा. ये पूरा लिंक एक्सप्रेस-वे जेवर से लेकर गंगा एक्सप्रेस-वे तक 76 किलो का है, जिसमें शिकारपुर तहसील का करीब 6 किलोमीटर का रकबा प्रभावित है.

एसडीएम ने कहा, ये सरकार की महत्वाकांक्षी परियोजना है. इससे क्षेत्र का विकास होगा. लिंक एक्सप्रेस-वे का काम जल्द ही शुरू होगा. बुधवार को 17 बैनामे कराए हैं, आगे भी हम लोग तैयारी में हैं, प्रतिदिन हम लोग इसी रेश्यो में बैनामे कराते रहेंगे.

यह भी पढ़ें : झांसी में मकान की खुदाई में निकला खजाना! सोने-चांदी के सिक्कों की तलाश में उमड़े लोग, फोर्स तैनात