ETV Bharat / state

रांची में खुद के AK-47 से बॉडीगार्ड को लगी गोली, चोर पकड़ने के दौरान हुआ हादसा

रांची के दो घरों में चोरी करने की कोशिश की गई. इस दौरान एक बिल्डर के बॉडीगार्ड को खुद के राइफल से गोली लग गई.

builder-bodyguard-shot-by-his-own-rifle-in-ranchi
हाथ में राइफल लिए बॉडीगार्ड (Etv Bharat)
author img

By ETV Bharat Jharkhand Team

Published : July 9, 2026 at 11:50 AM IST

|

Updated : July 9, 2026 at 1:07 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

रांची: राजधानी रांची के सबसे वीआईपी इलाकों में शुमार अशोक नगर में भी अब चोर दाखिल होने लगे हैं. चोर को पकड़ने के दौरान रांची के चर्चित बिल्डर निशित केसरी के बॉडीगार्ड से मिसफायर हो गया, जिससे उन्हें गोली लग गई. घायल बॉडीगार्ड को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया. पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है. वहीं, चोरों ने अशोक नगर स्थित एक घर से लाखों के गहने उड़ा लिए.

क्या है पूरा मामला

राजधानी रांची के सबसे सुरक्षित और पॉश इलाकों में शामिल अशोक नगर में बीती रात राजधानी के दो बड़े बिल्डरों के घरों में चोरी का प्रयास किया गया. हालांकि चोर एनके कंस्ट्रक्शन के मालिक निशित केसरी के घर पर चोरी करने में असफल रहे. इसी दौरान केसरी के बॉडीगार्ड के द्वारा उसी के एके-47 से गोली चल गई, जिससे वह घायल हो गया.

संवाददाता प्रशांत कुमार की रिपोर्ट (Etv Bharat)

दूसरी तरफ रांची के बड़े बिल्डर अखिलेश पांडे के अशोक नगर स्थित आवास में चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया. अज्ञात नकाबपोश चोर कारोबारी अखिलेश पांडे के घर में पाइप के सहारे दाखिल हुए और घर में रखी कीमती ज्वेलरी पर हाथ साफ कर दिया. चोरी के बाद आरोपी पाइप के रास्ते से फरार हो गए. घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया.

सूचना मिलते ही रांची पुलिस के कई अधिकारी, फॉरेंसिक टीम और स्थानीय थाना पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और साक्ष्य जुटाने शुरू कर दिए. प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि सभी चोरों ने अपना चेहरा कपड़े से ढक रखा था, जिससे उनकी पहचान नहीं हो पाई है. हालांकि पूरी वारदात घर और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है.

builder bodyguard shot by his own rifle in Ranchi
बिल्डर के घर के बाहर मौजूद पुलिस (ETV BHARAT)

पुलिस जांच में जुटी

हटिया डीएसपी नीरज ने दोनों ही मामलों की जानकारी देते हुए बताया कि एक घर में चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया है. वहीं, चोर एनके कंस्ट्रक्शन के मालिक के घर में चोरी करने में नाकाम रहे. इस दौरान बॉडीगार्ड से गोली चल गई, जिसमें वह खुद घायल हो गया.

मिसफायर में बॉडीगार्ड घायल

रांची के सिटी एसपी पारस राणा ने बताया कि केसरी बिल्डर के आवास में रात करीब 2 बजे चोर के आने की सूचना प्राप्त हुई थी. इसके बाद घर में मौजूद एक बॉडीगार्ड अपनी एके-47 राइफल लेकर चेक करने के लिए बाहर निकला. इसी दौरान गेट के पास बॉडीगार्ड के राइफल से गोली चल गई, जिससे वह घायल हो गया. फिलहाल पूरे मामले की तफ्तीश की जा रही है. सीसीटीवी फुटेज में भी बॉडीगार्ड के एके-47 से ही गोली चलाते हुए दिखाई दे रहा है.

ये भी पढ़ें: रांची में चोर बेलगाम, दिन के उजाले में डॉक्टर के घर से उड़ा गए 50 लाख के गहने और नगद रुपए

रांची में चोरों का आतंक जारी, पड़ोस के घरों को बाहर से बंद कर 12 लाख के गहने ले उड़े

रांची में एक घर से 25 लाख के गहने की चोरी, नेपाल घूमने गया था परिवार

Last Updated : July 9, 2026 at 1:07 PM IST