ETV Bharat / state

क्यों इस्तीफा नहीं दे रहे सम्राट चौधरी? राबड़ी देवी ने अपने ही बयान से पीछे हटने का लगाया आरोप

राबड़ी देवी ने 24 घंटे के अंदर सम्राट चौधरी से इस्तीफे की मांग की है. उन्होंने पुराने बयान का हवाला दिया है. पढ़ें

Rabri Devi
राबड़ी देवी (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Bihar Team

Published : February 13, 2026 at 12:54 PM IST

4 Min Read
Choose ETV Bharat

पटना: बिहार विधानमंडल के बजट सत्र के नौवें दिन विपक्षी सदस्यों ने सदन के भीतर और बाहर जमकर हंगामा किया. विपक्ष महिला सुरक्षा और कानून व्यवस्था के मुद्दे को लेकर लगातार सरकार को घेरने में जुटा है. शुक्रवार को 11 बजे कार्यवाही शुरू होने से पहले आरजेडी सदस्यों ने नेता विपक्ष राबड़ी देवी के नेतृत्व में जोरदार हंगामा किया. इस दौरान राबड़ी देवी ने बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को उनके पुराने बयान की याद दिलाते हुए 24 घंटे के अंदर इस्तीफे की मांग की है.

'इस्तीफा दें सम्राट चौधरी'- राबड़ी देवी: बिहार विधान परिषद की नेता प्रतिपक्ष और आरजेडी नेता राबड़ी देवी ने अन्य सदस्यों के साथ बिहार विधानसभा के बाहर प्रदर्शन किया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की. राबड़ी देवी ने कहा कि सम्राट चौधरी ने कहा था कि 24 घंटे में अपराधियों को पकड़कर सजा दिलाएंगे नहीं तो इस्तीफा देंगे. लेकिन वह कहां इस्तीफा दे रहे हैं? हर दिन लड़कियों की हत्याएं, दुष्कर्म हो रही है. सरकार अपराध पर अंकुश लगाने में विफल है.

देखें वीडियो (ETV Bharat)

"फुलवारी शरीफ में लड़का लोग लड़की को छत से फेंक दिया. उसको तो सरकार को धर-पकड़ करना चाहिए. सम्राट चौधरी तो कहते हैं कि अपराधियों को 24 घंटा में पकड़कर सजा दिलाएंगे और नहीं पकड़ाया तो इस्तीफा देंगे. लेकिन वह कहां इस्तीफा दे रहे हैं? इस तरह की घटनाएं आए दिन सभी जिलों में हो रही है. लड़कियों का दुष्कर्म, अपहरण, हत्या हो रहा है. सम्राट चौधरी को इस्तीफा देना चाहिए. वह खुद बोलते हैं, हम नहीं बोल रहे हैं."- राबड़ी देवी, नेता प्रतिपक्ष, बिहार विधान परिषद

महिला सुरक्षा को लेकर राबड़ी का सरकार पर हमला: राबड़ी देवी ने कहा कि महिलाओं पर हो रहे अत्याचार को लेकर सदन में सरकार को जवाब देना चाहिए. साथ ही विपक्षी सदस्यों ने आरोप लगाया कि कई घटनाओं में रसूखदार लोगों का हाथ है. यही कारण है कि सरकार चुप्पी साधे हुए है. राबड़ी देवी ने पटना नीट छात्रा मौत, फुलवारी शरीफ में छत से गिरकर छात्रा की मौत और दरभंगा में दुष्कर्म के मामलों का हवाला देते हुए डिप्टी सीएम से इस्तीफे की मांग की है.

दरभंगा में दुष्कर्म: दरभंगा में 8 फरवरी को 6 की नाबालिग से दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई. वहीं 9 फरवरी को 15 साल की नाबालिग छात्रा के साथ यौन शोषण का मामला सामने आया. लड़कियों के साथ हो रहे अपराध को लेकर विपक्ष सरकार पर हमलावर है.

Rabri Devi
विपक्ष का हंगामा (ETV Bharat)

कोचिंग की चौथी मंजिल से गिरकर मौत मामला: पटना में नीट छात्रा मौत मामला अभी सुलझा भी नहीं है कि 12 फरवरी को फुलवारी शरीफ इलाके में 12 वीं की एक छात्रा की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया. परिजनों का आरोप है कि हत्या के बाद साक्ष्य छुपाने के लिए छात्रा को चौथे फ्लोर से नीचे फेंका गया था.

सम्राट चौधरी ने क्या कहा था?: गृह मंत्रालय का जिम्मा मिलते ही सम्राट चौधरी ने अपराधियों को अल्टीमेटम देते हुए कहा था कि किसी को नहीं छोड़ेंगे. साथ ही उन्होंने कहा था कि अपराधियों को बिहार छोड़ना पड़ेगा या अपराध छोड़ना पड़ेगा. सम्राट चौधरी लगातार अपराधियों को पाताल से ढूंढ कर निकालने का दावा भी करते रहे हैं. इन्हीं बयानों का हवाला देते हुए राबड़ी देवी ने इस्तीफे की मांग की है.

ये भी पढ़ें

पटना में 12वीं छात्रा की मौत, परिवार का आरोप- 'कोचिंग की चौथी मंजिल से फेंका'

दरभंगा में फिर दुष्कर्म, नानी के सामने ट्यूशन टीचर ने छात्रा के साथ किया घिनौना काम

दरभंगा में 6 साल की मासूम से दरिंदगी पर एक्शन, 200 अज्ञात के खिलाफ FIR, 30 नामजद.. 6 गिरफ्ता

खेल रही 6 साल की बच्ची को उठा ले गया पड़ोसी, दुष्कर्म के बाद कर दी निर्मम हत्या

दरभंगा में दुष्कर्म-हत्या से गुस्साए लोगों ने गाड़ी फूंकी, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

'अपराधी चाहे बिल में छिप जाएं..हम खोजकर निकालेंगे..' सम्राट चौधरी का क्रिमिनल्स को अल्टीमेटम

'किसी को नहीं छोड़ेंगे' एनकाउंटर के बाद सम्राट चौधरी ने अपराधियों को दी बड़ी चेतावनी