ETV Bharat / state

बोकारो में BSL सिक्योरिटी अधिकारी से मारपीट! जर्जर क्वार्टर का हिस्सा गिरने से लोगों का फूटा गुस्सा

बोकारो में BSL सिक्योरिटी अधिकारी ने खुद के साथ मारपीट का आरोप लगाया है.

assaulted in Bokaro
BSL सिक्योरिटी अधिकारी और लोगों के बीच भड़प (Etv Bharat)
author img

By ETV Bharat Jharkhand Team

Published : August 28, 2026 at 5:53 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

बोकारो: जिले के सेक्टर-12 थाना क्षेत्र के सेक्टर-12E में जर्जर क्वार्टर का हिस्सा गिरने के बाद लोगों का आक्रोश फूट पड़ा. मौके पर पहुंचे BSL के सिक्योरिटी विभाग के अधिकारी मनीष दीपांकर को भीड़ ने कथित तौर पर रोक लिया. इसी दौरान उनके साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है. सूचना मिलने के बाद सेक्टर-12 पुलिस मौके पर पहुंची और अधिकारी को भीड़ से निकालकर थाने ले आई.

अधिकारी ने लगाया मारपीट का आरोप

हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और BSL प्रबंधन के खिलाफ लोगों का आक्रोश बढ़ता गया. सूचना मिलने पर BSL के सिक्योरिटी विभाग के मनीष दीपांकर भी मौके पर पहुंचे. मनीष दीपांकर के मुताबिक, सूचना मिलने के बाद वे रेस्क्यू टीम के साथ मौके पर पहुंचे थे, लेकिन लोगों ने उन्हें कई घंटों तक रोककर रखा. उनका आरोप है कि इसी दौरान मुकेश सिंह नाम के शख्स ने उनके साथ मारपीट की.

BSL सिक्योरिटी अधिकारी से मारपीट (Etv Bharat)

मौके पर पहुंची पुलिस

बताया जा रहा है कि आक्रोशित भीड़ में कुछ लोगों ने मनीष दीपांकर को थप्पड़ भी मारे. स्थिति बिगड़ते देख सेक्टर-12 थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और उन्हें भीड़ से निकालकर थाने ले गई. थाने में मनीष दीपांकर की इंजरी कराई गई और लिखित आवेदन देने की बात कही गई है.

आवेदन मिलने के बाद की जाएगी कार्रवाई: डीएसपी

उधर, घटना की जानकारी मिलने के बाद सिटी डीएसपी राजीव रंजन भी मौके पर पहुंचे और पूरे मामले का जायजा लिया. उन्होंने कहा कि सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची थी. लिखित आवेदन मिलने के बाद मामले में उचित कार्रवाई की जाएगी.

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच और लिखित शिकायत का इंतजार कर रही है, अब देखना होगा कि शिकायत मिलने के बाद पुलिस क्या कार्रवाई करती है और BSL प्रबंधन जर्जर क्वार्टरों को लेकर क्या कदम उठाता है.

बता दें कि बोकारो के सेक्टर-12E में सुबह तेज आवाज के साथ जर्जर क्वार्टर का हिस्सा गिरने के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई.

ये भी पढ़ें- थाने में भिड़े विधायक जयराम महतो और मुखिया पक्ष, दोनों तरफ से एफआईआर दर्ज

गढ़वा में वन पट्टे को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, पुलिस ने घायलों को पहुंचाया अस्पताल

धनबाद के आवासीय स्कूल में बवाल, बच्चों से मारपीट और टॉयलेट साफ कराने का आरोप