ETV Bharat / state

जमीन विवाद में छोटे भाई की हत्या, बड़े भाई ने लोहे की गैती से हमलाकर ली जान, दंतेवाड़ा पुलिस ने 24 घंटे में दबोचा

पारिवारिक जमीन विवाद में मर्डर, एक दिन पहले भी हुआ था विवाद, दंतेवाड़ा के ग्राम टेकनार कोन्टीपारा का मामला

Brother murder land dispute
खूनी जमीन विवाद: भाई ने भाई को लोहे की गैंती से उतारा मौत के घाट (ETV BHARAT CHHATTISGARH)
author img

By ETV Bharat Chhattisgarh Team

Published : May 21, 2026 at 1:32 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

दंतेवाड़ा: जिले के टेकनार गांव में पारिवारिक जमीन विवाद खून संघर्ष में बदल गया. मामूली विवाद धीरे-धीरे इतना बढ़ गया कि एक भाई ने अपने ही सगे भाई की हत्या कर दी. आरोपी ने लोहे की गैती से बेरहमी से हमला किया. मामले की गंभीरता को देखते हुए दंतेवाड़ा पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.

क्या है पूरा मामला?

जानकारी के अनुसार यह पूरा मामला दंतेवाड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम टेकनार कोन्टीपारा का है. पुलिस को 19 मई की शाम लगभग 4 बजे सूचना मिली कि गांव में एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई है. सूचना मिलते ही दंतेवाड़ा पुलिस हरकत में आई और पुलिस अधीक्षक गौरव राय के निर्देश पर विशेष टीम गठित की गई. क्राइम सीन यूनिट को भी तत्काल मौके पर रवाना किया गया.

पुलिस टीम जब घटनास्थल ग्राम टेकनार कोन्टीपारा पहुंची, तब वहां मृतक के परिजन और ग्रामीणों की भारी भीड़ मौजूद थी. घटना स्थल पर प्रार्थी सुरेश भास्कर पिता नेहरू भास्कर, उम्र 29 साल ने पुलिस को मौखिक रिपोर्ट दर्ज कराई. रिपोर्ट में बताया गया कि परिवार के दो भाइयों के बीच लंबे समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था. इसी के चलते बड़े भाई रामू भास्कर ने छोटे भाई रामलाल भास्कर की हत्या की.

Brother murder land dispute
भाई ने भाई को लोहे की गैंती से उतारा मौत के घाट, दंतेवाड़ा पुलिस ने 24 घंटे में दबोचा आरोपी (ETV BHARAT CHHATTISGARH)

एक दिन पहले भी हुआ था विवाद

पुलिस जांच में सामने आया कि घटना के एक दिन पहले गांव के ही एक नामकरण नामकरण कार्यक्रम में दोनों भाई शामिल हुए थे. कार्यक्रम के दौरान ही पारिवारिक जमीन के बंटवारे को लेकर दोनों के बीच जमकर विवाद हुआ था. ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर मामला शांत करा दिया था, लेकिन बड़े भाई रामू भास्कर के मन में गुस्सा लगातार बढ़ता रहा बताया जा रहा है कि घटना वाले दिन दोपहर करीब 12 बजे रामलाल भास्कर खाना खाने के बाद घर के आंगन में आराम कर रहा था. इसी दौरान रामू ने मौके का फायदा उठाया और लोहे की गैती से उस पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया.

मौके पर मौत

अचानक हुए हमले में रामलाल गंभीर रूप से घायल हो गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई. घटना के बाद बड़ा भाई फरार हो गया, जिससे गांव में दहशत का माहौल बन गया. पुलिस ने आसपास के क्षेत्रों में घेराबंदी कर आरोपी की तलाश शुरू की. तकनीकी साक्ष्य और ग्रामीणों से पूछताछ के आधार पर पुलिस ने आरोपी रामू को कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ के दौरान उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया है. पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल लोहे की गैती भी बरामद कर ली.

पुलिस ने मामले में तेजी से काम करते हुए 24 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जिला जेल दंतेवाड़ा भेज दिया गया.- SP गौरव राय

इस घटना ने एक बार फिर यह साबित कर दिया है कि जमीन विवाद किस तरह परिवारों को तबाह कर रहा है. छोटी-छोटी पारिवारिक अनबन समय रहते नहीं सुलझाई जाए तो वह बड़े अपराध का रूप ले सकती है.

कोरिया में चरित्र शंका में पति ने किया पत्नी का मर्डर, सरगुजा में घर में मिली महिला की लाश
शासकीय जमीन विवाद बना खूनी संघर्ष, जशपुर में बाप-बेटों ने लाठी, डंडे और सब्बल से किया जानलेवा हमला
बस्तर में अचानक बदला मौसम का मिजाज, दंतेवाड़ा और जगदलपुर में झमाझम बारिश से पारा आया नीचे