ETV Bharat / state

इटावा में ईंट से वारकर साली की हत्या; जीजा साथ में लेकर गया था दिल्ली, आरोपी गिरफ्तार

क्षेत्राधिकारी सैफई रामगोपाल शर्मा ने बताया कि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

प्रतीकात्मक तस्वीर
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo credit: ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Uttar Pradesh Team

Published : March 8, 2026 at 5:58 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

इटावा : अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन थाना कोतवाली क्षेत्र में एक किशोरी की हत्या का मामला सामने आया है. परिजनों ने किशोरी के लापता होने पर 5 फरवरी को गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया था. आरोप है कि रिश्ते के एक जीजा ने किशोरी की गला दबाकर हत्या कर दी, इसके बाद ईंट से चेहरे पर वार किया. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है.

क्षेत्राधिकारी सैफई रामगोपाल शर्मा ने बताया कि आरोपी रिश्ते की साली (16) को उसके घर से अपने साथ दिल्ली ले गया था. आरोपी वहीं पर संविदा पर नौकरी करता है. पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने बताया कि जब उसे मालूम हुआ कि पुलिस उसकी तलाश कर रही है तो 8 मार्च की रात्रि लगभग 01:30 बजे वह बस से किशोरी को साथ लेकर इटावा वापस आया था.

आरोपी ने पुलिस से पूछताछ में बताया कि बस अड्डे पर उसने किशोरी को अपने घर जाने के लिए कहा, लेकिन वह जाने के लिए तैयार नहीं हुई. इसी दौरान अपने घर के पास एक सुनसान स्थान पर आरोपी ने आवेश में आकर युवती का गला दबा दिया और ईंट से प्रहार कर उसकी हत्या कर दी. क्षेत्राधिकारी ने बताया कि पंचनामा की कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है.

इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली द्वारा थाना सैफई को अवगत कराया गया, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. मृतका के परिजनों को भी सूचित किया गया है. मौके पर पुलिस अधीक्षक नगर, फील्ड यूनिट व पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए पंचायतनामा की कार्यवाही कर शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया है.

यह भी पढ़ें : साली ने शादी से किया इनकार तो देवर ने भाभी की हत्या की, 4 महीने पहले हुई थी मैरिज