ETV Bharat / state

चंडीगढ़ में देवर-भाभी ने खुदकुशी की, दो छोटे बच्चों को पीछे छोड़ गई नगमा

चंडीगढ़ के सेक्टर-41 में देवर भाभी की खुदकुशी करने के बाद से सनसनी फैल गई है.

Brother-in-law and sister-in-law commit suicide in Sector 41 Chandigarh
चंडीगढ़ में देवर-भाभी ने खुदकुशी की (Etv Bharat)
author img

By ETV Bharat Haryana Team

Published : February 26, 2026 at 7:39 PM IST

|

Updated : February 26, 2026 at 7:51 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

चंडीगढ़ : शहर के सेक्टर-41 में सोमवार को एक दुखद घटना सामने आई. यहां एक घर के अंदर देवर और भाभी ने खुदकुशी कर ली. महिला की पहचान 30 वर्षीय नगमा के रूप में हुई है. देवर की उम्र करीब 35 साल बताई जा रही है.

देवर-भाभी ने खुदकुशी की : जानकारी के मुताबिक नगमा अपने पति, दो छोटे बच्चों और देवर के साथ कई सालों से सेक्टर-41 में रह रही थी. उसका पति पिछले हफ्ते किसी काम से गांव गया हुआ था. बताया जा रहा है कि पति को घर के हालात को लेकर कुछ शक हुआ तो उसने अपने एक दोस्त को फोन कर घर जाकर देखने को कहा. जब दोस्त घर पहुंचा तो दरवाजा खोलने के बाद अंदर का दृश्य देखकर उसके होश उड़ गए. नगमा और उसका देवर दोनों ने खुदकुशी कर ली थी जिसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई.

चंडीगढ़ में देवर-भाभी ने खुदकुशी की (Etv Bharat)

मामले की छानबीन जारी : पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को सेक्टर-16 अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस का कहना है कि अभी तक मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है और दोनों के शरीर पर चोट के निशान भी नहीं हैं. शुरुआती जांच में मामला आत्महत्या का लग रहा है, लेकिन असली वजह क्या थी, यह जांच के बाद ही साफ होगा. पड़ोसियों के मुताबिक परिवार सामान्य तरीके से रह रहा था और किसी बड़े विवाद की जानकारी उन्हें नहीं थी. घटना के बाद इलाके में सन्नाटा पसरा हुआ है. पुलिस परिवार के लोगों और आसपास के लोगों से बात कर रही है, ताकि ये समझा जा सके कि आखिर ऐसी क्या वजह रही कि दोनों ने इतना बड़ा कदम उठा लिया.

Last Updated : February 26, 2026 at 7:51 PM IST