ETV Bharat / state

जयमाला पर बिगड़ी बात, दुल्हन ने शादी करने से किया इंकार, दूल्हे को भी बनाया बंधक

लक्सर में धूमधाम से शादी हो रही थी, तभी जयमाला के समय अचानक से दूल्हा दुल्हन आपस में भीड़ पड़े और शादी टूट गई.

Etv Bharat
कॉन्सेप्ट इमेज (IANS)
author img

By ETV Bharat Uttarakhand Team

Published : February 21, 2026 at 6:35 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

लक्सर: हरिद्वार जिले के लक्सर से एक मामला सामने आया है, जहां बारातियों को बिना दुल्हन के ही लौटना पड़ा. बताया जा रहा है कि जयमाला पर दूल्हा दुल्हन में बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था. ये विवाद इनता बढ़ गया कि दुल्हन से ही शादी करने का इंकार कर दिया है. इस दौरान दुल्हन पक्ष के लोगों ने दूल्हे और उसके पिता को बंधक बना लिया था. इस दौरान दोनों पक्षों की तरफ से काफी हंगामा भी हुआ.

जानकारी के मुताबिक लक्सर के पास खानपुर थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर गांव में रुड़की से बारात आई थी. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक जयमाला की रस्म शुरू होने वाली थी कि तभी दूल्हा दुल्हन में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई. देखते-देखते लड़की पक्ष और लड़का पक्षों में विवाद हो गया.

शादी में मौजूद कुछ लोग समझ पाते उससे पहले ही दुल्हन ने साफ शब्दों में शादी से इनकार कर दिया. दुल्हन पक्ष का कहना था कि मैं बेरोजगार के साथ अपना जीवन यापन नहीं कर सकती, जिस चीज को मुझ से छुपाया गया है. इसके बाद माहौल पूरी तरह विस्फोटक हो गया.

आरोप है कि गुस्से से तमतमाए दुल्हन पक्ष ने दूल्हे, उसके पिता और एक अन्य बाराती को बंधक बना लिया. गांव में अफरा-तफरी मच गई और शादी का मंडप अखाड़े में तब्दील हो गया. सूचना मिलते ही खानपुर पुलिस मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद दोनों पक्षों को शांत कराया.

पुलिस की मध्यस्थता से बंधकों को छुड़ाया गया, लेकिन मामला यहीं खत्म नहीं हुआ. इज्जत बचाने और विवाद निपटाने के लिए दूल्हा पक्ष को मोटी रकम हर्जाने के तौर पर चुकानी पड़ी. इसके बाद कहीं जाकर बारात को बिना दुल्हन के लौटने की इजाजत मिली.

इस बाबत खानपुर थाना अध्यक्ष डी एस कोहली से बात की तो उन्होंने बताया कि मामला संज्ञान में आया था, जहां पर वर माला के दौरान दुल्हन पक्ष और दूल्हा पक्ष के बीच में कुछ कहासुनी हो गई थी, जिसमें दुल्हन पक्ष के लोगों ने शादी से इनकार कर दिया था.

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी की. वहीं पुलिस दोनों पक्षों को सख्त हिदायत देकर आई थी. थाना अध्यक्ष ने बताया कुछ देर के बाद ग्राम प्रधान द्वारा सूचित किया गया था कि दोनों पक्षों में आपस में समझौता हो गया है. बारात को बिना दुल्हन लिए वापस भेज दिया गया है.

पढ़ें---