ETV Bharat / state

रिश्वतखोर पंचायत सचिव 12000 की घूस लेते गिरफ्तार, रोहतास में निगरानी विभाग ने की कार्रवाई

रोहतास में निगरानी विभाग की टीम ने घूसखोर पंचायत सचिव को रंगेहाथ गिरफ्तार किया है. उसे गिरफ्तार कर टीम पटना लेकर चली गई-

पंचायत सचिव घूस लेते गिरफ्तार
पंचायत सचिव घूस लेते गिरफ्तार (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Bihar Team

Published : February 26, 2026 at 8:56 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

रोहतास : बिहार में घूसखोर और घूसखोरी को लेकर निगरानी विभाग ने अभियान छेड़ रखा है. आए दिन कोई न कोई रिश्वत खोर निगरानी विभाग के हत्थे चढ़ रहा है. इसी कड़ी में निगरानी विभाग ने जाल बिछाकर रोहतास में घूसखोर पंचायत सचिव को रिश्वत लेते रंगे हाथों दबोच लिया है. बता दें कि विभाग के इस कार्रवाई के बाद हड़कंप मचा है.

पंचायत सचिव घूस लेते गिरफ्तार : जिले के करगहर प्रखंड के ठोरसन पंचायत के पंचायत सचिव ऋतु रंजन पंडित को निगरानी विभाग ने रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया हैं. बताया जा रहा है कि पंचायत सचिव ने वार्ड सदस्य धर्मेंद्र कुमार पटेल से नल जल योजना के तहत अनुरक्षक के लिए बीते 2 वर्ष के बकाया भुगतान के लिए 12,000 रुपये रिश्वत मांगी थी. इसके बाद इसकी जानकारी वार्ड सदस्य के द्वारा निगरानी विभाग को दी गई थी.

रीता कुमारी, डीएसपी, निगरानी विभाग (ETV Bharat)

''निगरानी विभाग ने पंचायत सचिव को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है. ये वार्ड सदस्य धर्मेंद्र कुमार पटेल से नल जल योजना के तहत अनुरक्षक के लिए बीते 2 साल का बकाया भुगतान के लिए रुपए मांग रही थीं. निगरानी विभाग की टीम ने उन्हें 12000 रुपए की घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है.'' - रीता कुमारी, डीएसपी, निगरानी विभाग

गिरफ्तार कर निगरानी टीम ले गई पटना : घूसखोरी की शिकायत के बाद आज टीम बनाकर निगरानी विभाग ने धावा बोला और आखिर सीढ़ी गांव से रिश्वत के रुपए लेते हुए रंगे हाथों पंचायत सचिव को गिरफ्तार कर लिया और फिर पटना ले कर चली गई.

सीढ़ी गांव में मारा था छापा : इस मामले में विजिलेंस के डीएसपी रीता कुमारी ने बताया कि वार्ड सदस्य के द्वारा शिकायत के बाद एक टीम बनाकर कार्रवाई की गई. विजिलेंस की टीम ने करगहर प्रखंड के सीढ़ी गांव में छापा मारकर पंचायत सचिव ऋतु रंजन पंडित को रंगे हाथों गिरफ्तार किया और उन्हें अपने साथ पटना ले जा रही है.

''बकाया भुगतान के एवज में 12 हजार की रिश्वत मांग रहे थे. पैसे के लिए लगातार टॉर्चर कर रहे थे. मामले को लेकर निगरानी में शिकायत की गई तो टीम ने जाल बिछाकर पंचायत सचिव को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया है.''- धर्मेंद्र कुमार पटेल, पीड़ित वार्ड सदस्य

ये भी पढ़ें- बिहार में दनादन एक्शन, सर्वे अमीन से लेकर घूसखोर आपूर्ति पदाधिकारी गिरफ्तार